Abhimanyu Easwaran: हर एक भारतीय क्रिकेटर का सपना अपने देश के लिए खेलना होता है. हालांकि, अगर कोई क्रिकेटर चार साल तक टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा रहे और उसे डेब्यू करने का मौका न मिले, तो यह निराशाजनक बात है. कुछ ऐसा ही बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन के साथ हुआ. 2021 से 2025 तक वह भारतीय टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा रहे लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया. अब ईश्वरन का इस पर दर्द छलका है और उन्हें अभी भी डेब्यू की उम्मीद है.
अभिमन्यु ईश्वरन ने दिया बड़ा बयान
अभिमन्यु ईश्वरन इस समय रणजी ट्रॉफी में व्यस्त हैं और बंगाल की कप्तानी कर रहे हैं. ईश्वरन को जनवरी 2021 में पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था. वह इसके बाद 2025 तक टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल होते रहे. ईश्वरन ने इंडिया A और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके स्क्वाड में अपनी जगह बनाए रखी, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया.
सर्विसेस के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन के समापन के बाद ईश्वरन ने कहा, ‘जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, मेरा सपना देश के लिए खेलने का रहा है. मैं हमेशा ही बंगाल के लिए खेलना चाहता था, क्योंकि मेरी जड़ें यहीं से जुड़ी हुई हैं. मैं खुद को खुशनसीब महसूस करता हूं कि मुझे अपने राज्य की टीम की कप्तानी करने का मौका मिला.’
ये भी पढ़ें:- 2026 खत्म होने में सिर्फ 73 दिन बाकी, अब कितने मैच खेलेंगे रोहित-विराट? देखें टीम इंडिया का पूरा वनडे शेड्यूल
टीम में नहीं चुने जाने पर अभिमन्यु ने कहा, ‘मुझे इससे दिक्कत नहीं. यह जीवन का एक हिस्सा है. इस बारे में मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है. समय के साथ आप सीखते हैं. जब आप स्क्वाड से बाहर होते हैं, तो फिर आपको मन में आता है कि फिर से मुझे क्यों नहीं चुना गया? हालांकि, बाद में आपको इसकी आदत हो ही जाती है. मेरा काम मैदान पर आना और अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है.’
रणजी ट्रॉफी 2026-27 जीतने का है लक्ष्य
अभिमन्यु ईश्वरन ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि अभी वह बंगाल के लिए खेलने पर फोकस कर रहे हैं। ईश्वरन ने बताया कि वह बंगाल को अपनी कप्तानी में रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाना चाहते हैं. ईश्वरन ने कहा, ‘मेरा लक्ष्य टूर्नामेंट जीतना है. हम रणजी ट्रॉफी जीतने के करीब आए हैं. इसी वजह से हमारा लक्ष्य अभी रणजी ट्रॉफी जीतना है. मैं अभी खेल का आनंद ले रहा हूं.’ रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में बंगाल की शुरुआत बेहद शानदार रही है. उन्होंने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में दिल्ली को 9 विकेट से हराया. अब वह सर्विसेस के खिलाफ भी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरे हैं.
ये भी पढ़ें:- क्रिस गेल की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने जीता WCL 2026, फाइनल में इंग्लैंड को 9 विकेट से दी पटखनी
संबंधित खबरें
2026 खत्म होने से पहले कितने मैच खेलेंगे रोहित-विराट? देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoक्रिस गेल की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर जीता WCL 2026
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर फ्लॉप हुए ये 3 खिलाड़ी, तो भारतीय T20I टीम से होंगे बाहर!
4 hrs ago2 गेंदों में 2 विकेट... 20 साल की निकी प्रसाद ने रचा इतिहास
5 hrs agoPAK vs SL: पाकिस्तान के बाबर आजम ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
13 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े
13 hrs agoIND W vs ZIM W: शेफाली-स्मृति के दम पर टीम इंडिया ने जीता दूसरा मुकाबला
14 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड
14 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
15 hrs agoरविचंद्रन अश्विन ने बताया किस टीम में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines