PAK vs ENG: पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक इन दिनों कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में उन्होंने शतक ठोककर बड़ा धमाका किया है। वह पाकिस्तान के लिए 14 टेस्ट पारियों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। शफीक से पहले यह खास रिकॉर्ड पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज सईद अनवर (Saeed Anwar) के नाम दर्ज था।
और पढ़िए – ‘वो निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप में जाने वाले हैं’…विश्वकप 2023 को लेकर DK ने दिया बड़ा बयान
https://twitter.com/MazherArshad/status/1599014728587616256?s=20&t=M2-Fyuc-acfHe7D6AtgEEQ
शफीक ने तोड़ा सईद अनवर का रिकॉर्ड
सईद अनवर ने पाकिस्तान के लिए 14 टेस्ट पारियों के बाद 55.28 की औसत से 774 रन बनाए थे, जबकि शफीक ने 14 टेस्ट पारियों के बाद 70.83 की औसत से 850 रन बना डाले हैं।
दरअसल, इस वक्त पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pakistan vs England) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एक दिसंबर से रावलपिंडी में खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जहां चार बल्लेबाजों ने शतक लगाया. वहीं जवाब में पाकिस्तानी टीम के भी तीन बल्लेबाजों ने सैकड़ा जड़ा।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1599048309745647617?s=20&t=R3-6ecEE1UWc6sYVXZlzxA
पहली पारी में शफीक ने ठोका शतक
पहली पारी में पाकिस्तान के लिए अब्दुल्ला शफीक ने पारी का आगाज करते हुए 203 गेंदों में जहां 114 रनों का योगदान दिया, वहीं इमाम उल हक 207 गेंद में 121 और कैप्टन बाबर आजम 168 गेंद में 136 रन बनाने में कामयाब रहे।
पाकिस्तान को जीत के लिए चाहिए 263 रन
अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहली पारी में 657 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी को 7 विकेट पर 264 रन बनाकर घोषित किया। चौथे दिन पाकिस्तान के सामने इंग्लैंड ने जीत के लिए 343 रन का लक्ष्य रखा है। अभी पाकिस्तान को 263 रनों की दरकार है।
अब्दुल्ला शफीक का टेस्ट क्रिकेट करियर शानदार
अब्दुल्ला शफीक ने पाकिस्तान के लिए आठ टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 15 पारियों में 65.85 की औसत से 856 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 शतक और 4 फिफ्टी भी जमाईं। टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 160 रन है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
30 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
34 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
55 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines