नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzaq) लगातार अपनी फिसलती जुबान की वजह से सुर्खियों में हैं. उन्होंने हाल ही में भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर विवादित बयान दिया था. इसके बाद क्रिकेट प्रेमियों ने उनकी मानसिकता को लेकर जब ट्रोल करना शुरू किया तो उन्होंने बाद में माफी मांग ली. यह मामला अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ है कि उन्होंने एक और विवादित बयान देते हुए हंगामा मचा दिया है.
वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत की हार पर उन्होंने अपना बयान दिया है. उनका कहना है कि फाइनल मुकाबले में भारत की हार क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है. पूर्व खिलाड़ी ने एक पाकिस्तानी शो में बात करते हुए कहा, ‘सही नजरिए से देखें तो क्रिकेट की जीत हुई है. कंडीशन को अपनी तरफ यूटलाइज करके…ऐसा नहीं होता है. फाइनल मुकाबले में अगर भारतीय टीम जीत जाती तो क्रिकेट उनकी तरफ हो जाता, लेकिन क्रिकेट ने बताया है कि मैं वो क्रिकेट हूं जो बहादुर, दिमागी रूप से मजबूत और जो मैदान में जी जान से लड़ते हैं उनके साथ हूं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यही काम किया। खुशी इस बात की है कि अगर भारत जीत जाता तो हमें बहुत ज्यादा अफसोस होता कि वह घरेलू परिस्थिति का फायदा उठाकर जीत गए. कंडीशन में कुछ ना कुछ तो है. पीच को ईमानदारी से बनाई जानी चाहिए। टूर्नामेंट में ईमानदारी का वातावरण होना चाहिए। भारत ने घरेलू वातवरण का फायदा उठाया। विराट कोहली फाइनल मुकाबले में शतक जड़ने में कामयाब रहते तो वह यह मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब हो जाते।’
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
48 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
10 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
11 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
12 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
13 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines