नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की गेंदबाजी क्रम पिछले कुछ वर्षों में कमजोर कड़ी रही है। 39 वर्षीय डिविलियर्स आईपीएल में आरसीबी के साथ एक लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। आईपीएल की शुरुआत से अबतक आरसीबी की टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी आए हैं, लेकिन उसका नसीब अबतक नहीं बदला है। आरसीबी की टीम को अब भी अपने पहले खिताब की दरकार है।
एबी डिविलियर्स का मानना है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के आकार को देखते हुए यहां गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल है। इसके अलावा टीम दबाव की घड़ी में संयम रखने में विफल रही है। यही वजह है कि उसे हर बार निराशा हाथ लगी है।
यह भी पढ़ें- दिव्या सिंह की गुगली पर बोल्ड हुए मुकेश कुमार, बनाया जन्म जन्मांतर की संगिनी
अफ्रीकी दिग्गज ने कहा, ‘यह सर्वविदित है कि आरसीबी की गेंदबाजी क्रम पिछले कुछ वर्षों में कमजोर कड़ी रही है। बल्लेबाजों ने भी कई बार गड़बड़ी की है, लेकिन आपको एक टीम के रूप में खेलने की जरूरत है।’
उन्होंने कहा कि आपको एक टीम के रूप में घुलने-मिलने और एक दूसरे को समझने की जरूरत है। टीम को अक्सर दबाव में मूर्खतापूर्ण गलतियां और अनुशासन सही न रख पाने की गलतियां करते हुए देखा गया है। अफ्रीकी खिलाड़ी ने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि हम जानते हैं चिन्नास्वामी स्टेडियम में गेंदबाजी करना कितना मुश्किल होता है।
आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले आरसीबी ने कुछ बड़े फैसले लिए हैं। टीम ने वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल और जोश हेजलवुड को रिलीज कर दिया है। टीम को अब मोहम्मद सिराज की अगुवाई में एक नया गेंदबाजी आक्रमण बनाना है।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
32 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
32 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines