एबी डिविलियर्स ने जताई चिंता, टेस्ट और वनडे में लोगों की कम हो रही दिलचस्पी

AB de Villiers Recation Test Cricket: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट बुरे दौर से गुजर रहा है।

AB de Villiers recation our youtube channel test cricket

एबी डिविलियर्स ने कहा टेस्ट क्रिकेट का चल रहा बुरा दौर Image Credit: Social Media

AB de Villiers Recation Test Cricket: भारतीय टीम हाल ही में साउथ अफ्रीका के दौरे से वापस लौटी है। साउथ अफ्रीका के दौरे पर टीम इंडिया ने तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेली। वहीं टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम ने केप टाउन में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। अब साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। एबी डिविलियर्स का मानना है कि अब फैंस की दिलचस्पी टेस्ट और क्रिकेट में कम होती जा रही है। फैंस का पूरा ध्यान अब टी20 क्रिकेट पर चला गया है। उनका कहना है कि ये टेस्ट क्रिकेट का बुरा दौर चल रहा है।

विज्ञापन

‘टेस्ट क्रिकेट का चल रहा है बुरा दौर’

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए एबी डिविलियर्स ने बताया कि उन्होंने कहा, इन दिनों टेस्ट क्रिकेट काफी बुरे दौर से गुजर रहा है इसके लिए मैं टी20 क्रिकेट को दोष देना चाहता हूं। मुझे लगता है कि कुछ गड़बड़ है। अगर आप सभी टीमों को प्रतिस्पर्धा करते देखना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम कौन है, तो कुछ बदलना होगा। अब खिलाड़ियों का ध्यान भी टेस्ट क्रिकेट से ज्यादा टी20 क्रिकेट की तरफ जा रहा है। आगे डिविलियर्स ने कहा कि जिस तरफ ज्यादा पैसा होगा खिलाड़ी और कोच भी उस तरफ ही रुख करेंगे। इसके लिए हम खिलाड़ियों को भी दोषी नहीं ठहरा सकते हैं। क्योंकि खिलाड़ी भी अपने परिवार का भविष्य सोचते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की टीम फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज खेलेगी। जिसके लिए साउथ अफ्रीका टीम की पहले ही घोषणा हो चुकी है। इस टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम में 7 अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

जिसमें टीम के कप्तान नील ब्रांड भी शामिल हैं। इसको लेकर साउथ अफ्रीका टीम को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। भारत के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। इस सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ