South Africa Champions vs West Indies Champions: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026 का आगाज हो चुका है. शारजाह में दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है. कल युवराज सिंह ने अपनी ताबड़तोड़ पारी से सभी का दिल जीता. उनकी बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी. अब साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने तबाही मचा दी है. दोनों इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही रिटायर हो चुके हैं लेकिन उनकी बैटिंग में अभी भी पहले जैसी ही बात नजर आती है. शारजाह के मैदान पर दोनों खूब चौके-छक्के जड़ रहे हैं.
एबी डिविलियर्स ने ठोका तूफानी शतक
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026 में साउथ अफ्रीका चैंपियंस का पहला मैच वेस्टइंडीज चैंपियंस से हुआ. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. तीसरे नंबर पर उतरे डिविलियर्स ने आते ही धुआंधार बैटिंग शुरू कर दी. उन्होंने 27 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने डीप मिडविकेट और कवर्स के ऊपर से जबरदस्त सिक्स लगाया. डिविलियर्स की बल्लेबाजी देखकर उनके इंटरनेशनल और IPL करियर की याद आ गई. उन्होंने 39 गेंदों में 70 रन बनाए. डिविलियर्स ने अपनी इस पारी में चार चौके और पांच सिक्स लगाए. उन्होने 179.49 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उनकी इस पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 242 रनों का विशाल स्कोर बनाया. डिविलियर्स साउथ अफ्रीका चैंपियंस की कप्तानी भी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: धमाकेदार शतक के बाद भी खुश नहीं केएल राहुल! आखिर किस बात से टूट गया दिल?
क्रिस गेल ने दिखाया पुराना अंदाज
क्रिस गेल का करियर ऐतिहासिक रहा है. उन्होंने टी20, वनडे और टेस्ट में गेंदबाजों की खूब धज्जियां उड़ाई हैं. गेल 47 साल के हो चुके हैं लेकिन उनका बल्ला अभी भी शांत नहीं है. वो मैदान पर उतरते ही अपने पुराने अंदाज में आक्रामकता के साथ रन बना रहे हैं. गेल वेस्टइंडीज चैंपियंस के लिए ओपनिंग करने उतरे. गेल वेस्टइंडीज चैंपियंस के कप्तान भी हैं. उन्होंने 31 गेंदों में 60 रन जड़ दिए. मैदान के चारों तरफ उन्होंने लंबे-लंबे शॉट्स लगाए और फैंस का खूब मनोरंजन किया. गेल ने अपनी पारी में चार चौके और पांच सिक्स जड़े. 193.55 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने बल्लेबाजी की.
रिचर्ड लेवी ने भी दिखाया दम
साउथ अफ्रीका चैंपियंस के ओपनर रिचर्ड लेवी ने भी मैच में जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने 39 गेंदों में 87 रन जड़कर अफ्रीका को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. लेवी ने 5 चौके और 8 सिक्स लगाए. लेवी और डिविलियर्स के बीच 42 गेंदों में 104 रनों की पार्टनरशिप हुई. इसमें अकेले 28 गेंदों में 78 रन लेवी ने बनाए. लेवी ने भी अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी OUT, अभिषेक-संजू ओपनर…वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
21 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
26 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines