नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी और मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डी विलियर्स(Ab De Villiars) टी20 क्रिकेट को बेहद पसंद करते हैं और इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी देते रहते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में उन्होंने टी20 क्रिकेट के ऑल टाइम ग्रेटेस्ट खिलाड़ी के नाम का खुलासा किया है। डी विलियर्स के मुताबिक इस छोटे से फॉर्मेट के किंग विराट कोहली या फिर क्रिस गेल नहीं बल्कि 500 से भी ज्यादा विकेट लेने वाले राशिद खान हैं।
एबी डी विलियर्स ने क्यों किया राशिद खान का चयन ?
राशिद खान ने अपनी गेंदबाजी से दुनिया भर में जलवा दिखाया है और अलग-अलग टी20 लीग में खुद को साबित किया है। ऐसे में डी विलियर्स के लिए उनको चुनना कोई हैरान करने वाला नहीं है। उन्होंने स्पोर्टस्टार से बात करते हुए कहा कि ‘ मेरे ऑल टाइम ग्रेटेस्ट टी20 खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि राशिद खान हैं। वह बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन करते हैं। दोनों विभागों में मैच विजेता, वह मैदान में एनर्जी के साथ उतरते हैं और निडर हैं। वह हमेशा जीतना चाहते हैं, बहुत प्रतिस्पर्धी है और वह सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ियों में से एक नहीं, बल्कि सबसे अच्छे हैं।’
और पढ़िए – IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा के पास MS Dhoni को पछाड़ने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये काम
राशिद खान का शानदार रिकॉर्ड
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में आए अफगानिस्तान के राशिद खान का टी20 में रिकॉर्ड काफी बेहतरीन है। वे इस फॉर्मेट में 500 विकेट लेने वाले सबसे पहले स्पिनर हैं। वे सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भी दूसरे नंबर पर हैं और सिर्फ ड्वेन ब्रावो से पीछे हैं। उन्होंने 382 मुकाबले खेले हैं और 18.17 के औसत से 617 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.37 का रहा है। बल्लेबाजी में राशिद के नाम 1893 रन दर्ज हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
5 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
27 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
42 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines