
अब टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? यहां देखें पूरा शेड्यूल
Written By Alsaba Zaya

Written By Alsaba Zaya
Team India: रोहित शर्मा और विराट कोहली हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर 3 मैचों की खेली गई वनडे सीरीज में नजर आए थे. इस सीरीज में रोहित शर्मा ने आखिरी मैच में 138 रनों की शानदार पारी भी खेली थी. वहीं, विराट कोहली ने 2 अर्धशतक भी लगाए थे. रोहित और विराट अब भारत के लिए वनडे मैच कब खेलेंगे. तय शेड्यूल के मुताबिक वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आने वाली है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी.
इस सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला गुवाहटी में खेला जाना है. इसके अलावा सीरीज का तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. माना जा रहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अब इस सीरीज में नजर आएंगे. बताते चलें कि रोहित और विराट टेस्ट और टी-20आई से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. दोनों खिलाड़ी केवल भारत के लिए वनडे ही खेलते हैं. रोहित और विराट की नजर वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: