आमिर सोहेल ने पीसीबी मैनेजमेंट कमेटी के खिलाफ भेजा लीगल नोटिस, उठाई ये मांग

Aamir Sohail PCB Najam Sethi

Aamir Sohail PCB Najam Sethi

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर आमिर सोहेल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की प्रबंधन समिति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। समिति की अध्यक्षता वर्तमान में नजम सेठी कर रहे हैं। सोहेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अंतर-प्रांतीय समन्वय मंत्रालय (आईपीसी) को एक औपचारिक नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने पीसीबी में हस्तक्षेप कर सेठी की बैठकों और पीसीबी के भीतर अन्य शक्तियों का प्रयोग करने से रोकने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल बैठक बुलाने के बाद भेजा गया नोटिस

कानूनी नोटिस में कहा गया है कि प्रबंधन समिति के प्रमुख के रूप में सेठी का कार्यकाल आधिकारिक रूप से 19 जून को समाप्त हो गया, जिससे वे पीसीबी के भीतर किसी भी तरह का कार्य नहीं कर सकते। दरअसल, सेठी के नेतृत्व वाली प्रबंधन समिति ने मंगलवार को तत्काल बैठक बुलाई थी। इसके बाद ये कानूनी नोटिस भेजा गया। इससे पहले मंगलवार सुबह सेठी ने पीसीबी अध्यक्ष बनने की दौड़ से हटने की घोषणा की थी। वहीं सोहेल इससे पहले 2017 में पाकिस्तान टीम पर फिक्सिंग का आरोप लगा चुके हैं।

विज्ञापन

जरदारी और शरीफ के बीच विवाद का कारण नहीं बनना चाहता

सेठी ने ट्वीट में कहा- सभी को सलाम! मैं आसिफ जरदारी और शहबाज शरीफ के बीच विवाद का कारण नहीं बनना चाहता। इस तरह की अस्थिरता और अनिश्चितता पीसीबी के लिए अच्छी नहीं है। इन परिस्थितियों में मैं पीसीबी अध्यक्ष पद का उम्मीदवार नहीं हूं। सभी हितधारकों को शुभकामनाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ