IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया अब 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही है, वहीं इसके बाद टीम को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच खेलना है। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दौरे के लिए दो अलग अलग टीमों का ऐलान हुआ है जिसमें कई खिलाड़ी अलग हैं। अब इस पर टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सवाल खड़े किए हैं और पूछा है कि इसका कोई सेंस बनता है क्या ?
9 खिलाड़ी सीधे जाएंगे घर
और पढ़िए – ‘इन पारियों को बार-बार देख सकता हूं…’, सूर्यकुमार यादव ने चुनीं करियर की बेस्ट ईनिंग्स
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल 9 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो आखिरी मैच के बाद सीधे घर जाएंगे, जबकि कुछ ही खिलाड़ी बांग्लादेश जाएंगे। यहां तक कि 10 नए खिलाड़ी बांग्लादेश में वनडे सीरीज में जुड़ेंगे। हैरान करने वाली बात ये भी है कि कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, वे बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे। उन्होंने आगे खिलाड़ियों का नाम बताते हुए ये भी कहा कि क्या इसका कोई सेंस बनता हैं ?
ये खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे पर नहीं आएंगे नजर
बता दें टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड दौरे पर आराम दिया गया था। जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल व अन्य शामिल थे। ये सभी खिलाड़ी अब बांग्लादेश दौरे पर वापस आ जाएंगे। वहीं ये खिलाड़ी शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक की जगह लेंगे जो कि न्यूजीलैंड की सीरीज के बाद सीधे घर चले जाएंगे।
और पढ़िए – ‘उमरान के खेलने से मुझे फायदा मिल जाता है’…अर्शदीप सिंह ने किया बड़ा खुलासा
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (WK), इशान किशन (WK), शाहबाज़ अहमद, अक्षर पटेल , वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines