Mohammed Siraj: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में पहला वनडे मैच खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. मोहम्मद सिराज भारतीय स्क्वाड का हिस्सा थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. टीम इंडिया अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, आकिब नबी और अर्शदीप सिंह के साथ गई. कई फैंस ने सिराज को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं करने की आलोचना की. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए हैं.
सिराज को मौका नहीं देने से नाखुश आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर बैठाने पर बात की. उन्होंने कहा, ‘हम मोहम्मद सिराज के साथ क्या कर रहे हैं? आपको इस सवाल का जवाब देना चाहिए. वह कोई नौसिखिया तेज गेंदबाज नहीं हैं. वह लंबे समय से खेल रहे हैं और कोई टाइम पास नहीं हैं. आप मानेंगे नहीं लेकिन पिछले 35 महीनों में उन्होंने सिर्फ 10 मैच खेले हैं. पिछले 24 महीनों में वह सिर्फ 7 वनडे खेल पाए हैं.’
आकाश ने आगे कहा, ‘काफी समय पहले जब रोहित शर्मा कप्तान थे, तब उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पुरानी गेंद से सिराज उतने घातक साबित नहीं होते हैं. इसका गेम पर बहुत बड़ा प्रभाव है. मुझे लगता है कि यह चीज उनके लिए काम नहीं आई है. टीम इंडिया ने चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया. प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह अभी भी टीम में नहीं हैं. इसके बावजूद सिराज के लिए जगह नहीं है. मतलब वह भारतीय टीम में सातवें विकल्प बन गए हैं.’
ये भी पढ़ें:- हैप्पी बर्थडे किंग कोहली, ‘द रन मशीन’ विराट के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
मोहम्मद सिराज को नहीं मिल रहे पर्याप्त मौके
मोहम्मद सिराज को वर्ल्ड कप 2023 के बाद वनडे क्रिकेट में उतने मौके नहीं मिल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल के बाद सिराज ने सिर्फ 10 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9 विकेट झटके हैं. श्रीलंका के खिलाफ अगस्त 2024 में उन्होंने तीन वनडे मैच खेले थे, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी वह तीन वनडे मैचों का हिस्सा रहे. इसके बाद जनवरी 2026 में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों का हिस्सा रहे, जिसके बाद वह वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले. उम्मीद है कि सिराज को अब दूसरे वनडे में खेलने का मौका मिलेगा.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में आकिब नबी ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन वह कोई विकेट झटकने में सफल नहीं हुए. इसी वजह से अब उन्हें बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह सिराज को खेलने का मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: दूसरे वनडे में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? जीत के बावजूद गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
21 mins agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
3 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
11 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
12 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
12 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines