Rishabh Pant: ऋषभ पंत लंबे समय से भारतीय वनडे टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल रहा था. केएल राहुल भारतीय टीम के प्रमुख विकेटकीपर हैं और ऋषभ पंत बैकअप खिलाड़ी थे. पंत ने पिछले तीन साल में सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला. कम मौके मिलने के बाद उन्हें स्क्वाड से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह ईशान किशन और ध्रुव जुरेल को मौके दिए जा रहे हैं. ऋषभ को खुद को साबित करने का मौका ही नहीं मिल पाया. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कप्तान और चयनकर्ताओं पर ऋषभ पंत को बाहर किए जाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं.
ऋषभ पंत को लेकर क्या बोले आकाश चोपड़ा?
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर ऋषभ पंत को वनडे से बाहर करने पर बात की. आकाश का मानना है कि चयनकर्ताओं ने अब पंत को नहीं चुनने का मन बना लिया है. उन्होंने वनडे कप्तान के फैसले पर भी सवाल खड़े किए, क्योंकि पंत को खेलने के मौके नहीं दिए गए. उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि मैनेजमेंट ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में ऋषभ पंत के भविष्य को लेकर मन बना लिया है. आपको ऐसा महसूस होता है कि यह गलत है.’
चोपड़ा ने आगे कहा, ‘उन्होंने पिछले 3 साल में सिर्फ एक वनडे मैच खेला है. वह 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बावजूद टीम की जीत हुई. उनके पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने का मौका था, लेकिन मिडिल ऑर्डर में ऋतुराज गायकवाड़ को जगह दी गई. अब उन्हें वनडे स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. उनसे टेस्ट क्रिकेट में उपकप्तानी भी छिन ली गई है. उन्हें साफ तौर पर डिमोट किया गया है.’
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: पहले ODI में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 4 बड़े खिलाड़ी, जायसवाल का नाम भी शामिल
आकाश का मानना है कि सिर्फ एक मैच के प्रदर्शन के आधार पर पंत को बाहर नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, ‘मेरी नजर में यह नाइंसाफी है, क्योंकि उन्हें वनडे में खुद को साबित करने के पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं. तीन साल में सिर्फ एक मैच खेलना काफी नहीं है. आपने उन्हें इतने समय तक टीम में क्यों रखा, जब वह उतने अच्छे नहीं थे?’
ऋषभ पंत ने कब खेला था अपना आखिरी वनडे?
ऋषभ पंत नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेले थे. इसके बाद लंबे समय तक वह बाहर बैठे रहे. उन्हें अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेलने का मौका मिला. इस मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 6 रन बनाए. इसके बाद पंत की प्लेइंग 11 में जगह नहीं बन पाई. पहले वह बैकअप विकेटकीपर के रूप में स्क्वाड का हिस्सा थे लेकिन अब वह पूरी तरह से बाहर हो गए हैं. उन्हें घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करना होगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: बारिश बिगाड़ेगी पहले ODI का खेल? जानिए कैसा रहेगा तिरुवनंतपुरम के मौसम का हाल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
3 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
4 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
4 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
5 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
5 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
6 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
6 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
7 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: Aakash Chopra YT
First published on:
Know More: Editorial Guidelines