Team India Alternate Playing 11: भारतीय क्रिकेट अभी एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां टीम के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है. कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर्स मौकों की कमी के कारण बाहर बैठे हैं. IPL 2026 में काफी सारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन उन्हें टीम इंडिया के T20I स्क्वाड में जगह नहीं मिल पाई. भारतीय टीम के पास क्रिकेटर्स का इतना बड़ा पूल है कि मौजूदा T20 स्क्वाड के अलावा एक अल्टरनेट प्लेइंग 11 भी तैयार की जा सकती है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक अल्टरनेट प्लेइंग 11 चुनी, जो भारत की मौजूदा T20I टीम से भी मजबूत नजर आ रही है.
कैसी है आकाश चोपड़ा की खास प्लेइंग 11?
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जहां उन्होंने भारत की मौजूदा प्लेइंग 11 के अलावा एक अल्टरनेट टीम तैयार की. उन्होंने ओपनर्स के रूप में संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को चुना. उनके दिमाग में केएल राहुल का नाम भी था लेकिन उन्होंने यशस्वी जायसवाल को प्राथमिकता दी. उन्होंने नंबर 3 पर सूर्यकुमार यादव को जगह दी और उन्हें कप्तान भी नियुक्त किया.
उन्होंने मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार और ध्रुव जुरेल को चुना. उन्होंने फिनिशर के रूप में मुंबई इंडियंस के नमन धीर को टीम में जगह दी, जिनका IPL 2026 अच्छा रहा था. उन्होंने दो गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में क्रुणाल पांड्या और अनुकूल रॉय को चुना, जिन्होंने IPL में धमाल मचाया है.
ये भी पढ़ें:- भारतीय स्पिनर साई किशोर की लगी ‘लॉटरी’, इंग्लैंड से आया बुलावा, खेलेंगे बैक-टू-बैक 6 मैच!
आकाश चोपड़ा ने भुवनेश्वर कुमार को अपनी टीम में जगह दी, जिन्होंने IPL 2026 में 28 विकेट झटके थे. इसके अलावा उन्होंने मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल को भी टीम में शामिल किया. कमेंट्स में कई लोग कह रहे हैं कि आकाश चोपड़ा की यह अल्टरनेट प्लेइंग 11 भारत की मौजूदा T20I टीम को हरा देगी.
आकाश चोपड़ा की अल्टरनेट T20I टीम
संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (c), रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल (wk), नमन धीर, क्रुणाल पांड्या, अनुकूल रॉय, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल.
ये भी पढ़ें:- ENG vs IND: संजू सैमसन की वापसी तय! चौथे T20I में इन 3 खिलाड़ियों में से किसी एक की ले सकते हैं जगह