Aakash Chopra: आगामी वर्ल्ड कप 2027 में अब लगभग एक साल का समय बचा है. आगामी टूर्नामेंट पर अब सभी की नजरें जमी हुई हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली के वर्ल्ड कप 2027 को लेकर भी चर्चा तेज है. कई दिग्गज दोनों के भविष्य को लेकर बात कर चुके हैं. अब इस कड़ी में आकाश चोपड़ा का भी नाम शामिल हो गया है. उन्होंने रोहित और विराट को लेकर बड़ी कही है और आगामी वर्ल्ड कप 2027 को लेकर दोनों को खास सलाह दी है.
आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?
आकाश ने कहा है कि रोहित और विराट से अब यही उम्मीद है कि दोनों अब रन बनाना जारी रखें, क्योंकि वर्ल्ड कप 2027 में अब एक साल से भी कम का समय बचा है. उन्होंने जियोस्टार पर कहा “विश्व कप अब सिर्फ एक साल दूर है, और मैं जानता हूं कि अगर रोहित और कोहली को मौका मिलता है, तो वे रन बनाएंगे, मैच जिताएंगे और संभवतः ट्रॉफी भी जिताएंगे. इसलिए, इस नजरिए से देखें तो रोहित और कोहली से बस यही उम्मीद है और वह रन बनाना जारी रखें.”
आकाश ने भारत के नए उपकप्तान पर भी बात की. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा बदलाव जो नजर आता है, वह यह है कि श्रेयस अय्यर की जगह केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है, क्योंकि श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स 2026 में भाग लेंगे. आकाश का मानना है कि ऋषभ पंत के वनडे सिलेक्शन पर उन्हें पहले से ही संदेह था. इसके अलावा उन्हें ध्रुव जुरेल का भी चयन पसंद आया. इस सब बातों को ध्यान में रखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए एक बहुत अच्छी टीम का चयन किया गया है. इसलिए भारतीय चयनकर्ताओं को पूरे अंक मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs JPN: सूर्यवंशी IN, सैमसन-बुमराह OUT… ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, होगा बड़ा बदलाव!
चोपड़ा का मानना है कि नितीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स 2026 से बाहर निकालकर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खिलाने का फैसला सही है. क्योंकि अगर हार्दिक पांड्या कभी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उन्हें ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होगी जो तेज गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर सके. हार्दिक पांड्या की लगातार चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाई है. ऐसे में हार्दिक की जगह नितीश को बैकअप के तौर पर देखा जा रहा है. आकाश ने आगे कहा कि रवींद्र जडेजा को विकेट लेने के अलावा रन भी बनाने होंगे. हालांकि उन्हें लगता है कि जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल तीनों एक साथ साउथ अफ्रीका नहीं जा सकते. किसी न किसी को तो टीम से बाहर होना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6… युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी करने में लगे गए थे 14 साल
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
1 hr agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
1 hr ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
2 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, विराट कोहली सस्ते में लौटे पवेलियन
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
13 hrs agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines