IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. पहले तीन मुकाबले हो चुके हैं. भारत ने तीनों अपने नाम किए हैं. पहले दो मैच टीम इंडिया ने चार विकेट से जीते. वहीं तीसरा मुकाबला 6 विकेट से जीता. अब टीम इंडिया की नजरें चौथे टी20 पर हैं. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकता है. ईशान किशन की वापसी होगी तो संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में से कोई एक बाहर बैठेगा. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अर्शदीप को टीम मैनेजमेंट ने बाहर बिठाना चाहिए.
आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर चौथे टी20 की प्लेइंग-11 को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि अर्शदीप सिंह की जगह मयंक यादव को टीम में आना चाहिए. उन्होंने अर्शदीप को आराम देने की सलाह दी. अर्शदीप ने तीनों टी20 मुकाबलों में अच्छी गेंदबाजी की है. आकाश ने ये भी कहा कि टीम इंडिया को बचे हुए दोनों मुकाबलों में यंग खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए.
आकाश चोपड़ा ने कहा, “प्लेइंग-11 में एक बदलाव पक्का हो सकता है. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आराम करने को कहा जा सकता है. मयंक यादव और प्रिंस यादव को टीम में होना चाहिए. आखिरी दोनों मैचों में यंग खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए. मयंका ने पहले मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी. उन्हें मौका मिलना चाहिए. मैं बस एक ही बदलाव चाहता हूं.”
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
वैभव सूर्यवंशी भी हो सकते हैं बाहर
ईशान किशन को पहले मैच में ग्रोइन इंजरी आ गई थी. इस वजह से दूसरे और तीसरे मुकाबले में वो नहीं खेल पाए. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में खेलने का मौका मिला. अब ईशान फिट हो गए हैं. वो प्रैक्टिस करते हुए नज़र आए. ऐसे में उनकी चौथा टी20 मैच खेलना तय है. वो आएंगे तो फिर एक खिलाड़ी को बाहर किया जाएगा. वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं. दूसरे टी20 में वैभव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे. वो चार ही रन बना पाए. उनकी बैटिंग पोजिशन को लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे. तीसरे टी20 में वैभव ने ओपनिंग की. उन्होंने ताबड़तोड़ 45 रन जड़ दिए. उन्होंने अभिषेक के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की. टीम की जीत में उनका खास योगदान रहा. देखना होगा कि अब उन्हें चौथे टी20 मैच में मौका मिलेगा या नहीं.
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक वर्मा ने किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
पिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
44 mins agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
44 mins agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
1 hr agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
2 hrs agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
2 hrs agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
3 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines