Today Cricket Match 26 June 2026: टीम इंडिया इन दिनों आयरलैंड के दौरे पर है जहां टीम 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. भारतीय टीम पहली बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने के लिए उतरेगी. इस सीरीज में हर किसी की नजरें वैभव सूर्यवंशी के ऊपर रहने वाली हैं. वो इस सीरीज में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं. टीम इंडिया इस सीरीज को खत्म करने के बाद इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी जहां टीम की कड़ी परीक्षा होने वाली है. आज का मैच 2 ऐसी टीमों के बीच होने वाली है जिनके पास तूफानी बल्लेबाज करने वाले बल्लेबाज हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आज किन 2 टीमों के बीच मुकाबला है.
क्रिकेट में आज किसका मैच है?
क्रिकेट जगत में आज हर किसी की नजर टीम इंडिया (Team India) और आयरलैंड (Ireland) के बीच होने वाली है. 2 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को खेला जाना है. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम के लिए सीरीज हार का डर खत्म हो जाएगा. टीम इंडिया की नजरें अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप करने के बाद अब आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीतने पर रहेंगी.
कब और कहां खेला जाएगा IRE vs IND पहला टी20 मैच?
आयरलैंड और टीम इंडिया के बीच का ये मुकाबला सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब बेलफास्ट के मैदान पर खेला जाएगा. ये अहम मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 6 बजे से खेला जाएगा तो वहीं इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
IRE vs IND मैच पर बारिश का साया
आयरलैंड और टीम इंडिया के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच पर बारिश का साया बना हुआ है. इस मैच के दिन बेलफास्ट में बारिश हो सकती है. बारिश के चलते मैच में रुकावट आ सकती है.
आयरलैंड बनाम टीम इंडिया के फुल स्क्वाड
आयरलैंड स्क्वाड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेंजामिन कैलिट्ज़, मैथ्यू हम्फ्रीज़, रूबेन विल्सन, गैविन होए, जय मूंद्रा, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हॉलार्ड
भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव
ये भी पढ़िए- Vaibhav Sooryavanshi Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले एक बार जान लें नेटवर्थ
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
37 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
38 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
54 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines