IND vs WI 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज जारी है. सीरीज में अब तक एक ही मैच खेला गया है, जिसे भारत ने 8 विकेट से अपने नाम करते हुए 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब दूसरा मुकाबला रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैदान पर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के लिए उतरेगी. लेकिन भारत के लिए ये इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि टीम इंडिया के स्क्वाड में मौजूद 9 खिलाड़ी रांची की पिच से अनजान हैं. ऐसे में टीम इंडिया का समीकरण बिगड़ सकता है.
रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 खिलाड़ी
रांची में पहला टी-20आई मुकाबला साल 2016 में खेला गया था. अब तक इस मैदान पर केवल 4 ही टी-20 मैच खेले गए हैं. इस मैदान पर अब तक ओपनर अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी ने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. इसके अलावा उप-कप्तान तिलक वर्मा ने भी रांची की सरजमीं पर एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. वह इस पिच से अब तक अनजान हैं. वहीं, शिवम दुबे, नमन धीर, नितिश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई ने भी अब तक इस मैदान पर कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. ऐसे में रांची की पिच इन खिलाड़ियों के लिए इंटरनेशनल लेवल पर बिल्कुल नई होने वाली है. इस लिहाज से भारतीय टीम के समीकरण बिगड़ भी सकते हैं और वेस्टइंडीज को इसका फायदा मिल सकता है. हालांकि इस मैदान पर कौन बाजी मारेगा? ये तो आने वाला समय तय करेगा.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल
इन खिलाड़ियों को है अनुभव
रांची की पिच पर अब तक कुलदीप यादव ने 2 टी-20आई मैच खेले हैं. मौजूदा स्क्वाड में वह रांची की पिच पर सबसे ज्यादा टी-20आई मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अब तक इस सरजमीं पर टी-20आई मैच खेल चुके हैं. हालांकि ईशान को इस मैदान का अच्छा खासा अनुभव है. उन्होंने बचपन से ही यहां क्रिकेट खेला है और वह अपना घरेलू टूर्नामेंट भी झारखंड से ही खेलते हैं. बात संजू सैमसन की करें तो उन्होंने भी अब तक यहां एक भी टी-20आई मैच नहीं खेला है, लेकिन उन्हें वनडे मैच खेलने का अनुभव रांची की सरजमीं पर है. वह एक वनडे मैच खेल चुके हैं. इस लिहाज से भारत के 6 खिलाड़ियों को यहां पर किसी न किसी फॉर्मेट में खेलने का अनुभव है. लेकिन 9 खिलाड़ी रांची की पिच से अभी तक अनजान हैं.
ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि, शोक में क्रिकेट के भगवान
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
48 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines