Unwanted Records Bangladesh Created: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा दिया. पहले टेस्ट में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धमाकेदार कमबैक किया और बांग्लादेश को सिर्फ 64 रनों पर ऑलआउट कर दिया. इस पारी में मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट अपने नाम किए, वहीं पैट कमिंस ने 3 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट अपने नाम किया. इतने कम स्कोर पर ऑलआउट होने के बाद बांग्लादेश टीम बैकफुट पर चली गई है. इसी के साथ बांग्लादेश टेस्ट टीम के नाम 5 अनचाहे रिकॉर्ड जुड़ गए हैं.
1. 2026 में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट
बांग्लादेश 2026 में सबसे कम रन पर आउट होने वाली टीम बन गई है. श्रीलंकाई टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. यह इस साल का सबसे कम स्कोर था लेकिन बांग्लादेश के नाम अब यह अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेशी टीम सिर्फ 64 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
2. पहली बार चार बल्लेबाज डक पर हुए आउट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए. यह पहला मौका है जब बांग्लादेश के चार बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में शून्य पर आउट हुए हों. उनके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. इससे पहले कभी बांग्लादेश का इतना बुरा हाल नहीं हुआ है.
3. बांग्लादेश का पांचवां सबसे छोटा स्कोर
बांग्लादेश ने मकाय टेस्ट में अपने टेस्ट इतिहास का पांचवां सबसे छोटा स्कोर बनाया. टेस्ट क्रिकेट में उनका सबसे कम स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में आया था. बांग्लादेशी टीम सिर्फ 43 रन पर आउट हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 64 रन पर ऑलआउट होना बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास का पांचवां सबसे छोटा स्कोर है.
4. सबसे कम ओवरों में ऑलआउट
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बांग्लादेश को ऑलआउट करने में टेस्ट इतिहास में सबसे कम ओवर लगे हैं. इससे पहले कंगारू टीम ने 2003 में डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश को 42.2 ओवरों में 97 रन पर आउट कर दिया था. मकाय टेस्ट में बांग्लादेश को ऑलआउट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 34 ओवर गेंदबाजी करनी पड़ी.
5. दोनों ओपनर शून्य पर हुए आउट
बांग्लादेश के दोनों ओपनर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए. यह बांग्लादेश के क्रिकेट इतिहास में चौथा मौका है, जब दोनों ओपनर शून्य पर आउट हुए हों. इससे पहले तमीम इकबाल & इमरुल कैस (2010), तमीम इकबाल & शम्सुर रहमान (2014) और तमीम इकबाल & महमूदुल हसन जॉय (2022) बतौर ओपनर शून्य पर आउट हुए थे.
ये भी पढ़ें:- AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने महज 22 गेंदों में झटके 5 विकेट, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश का हाल बेहाल
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines