क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में 'बगावत'! सीनियर खिलाड़ियों ने उठाया चौंकाने वाला कदम, बड़े टूर्नामेंट पर भी खतरा

Cricket Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कुछ दिनों पहले ही खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया था. अब खबर सामने आ रही है कि 5 सीनियर खिलाड़ियों ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिया है. BBL पर भी खतरा मंडरा रहा है.

Cricket Australia

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में 'बगावत'!

Cricket Australia: ऑस्ट्रेलिया को दुनिया की सबसे खतरनाक टीम माना जाता है. अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर संकट के बादल छा गए हैं, क्योंकि कई खिलाड़ियों ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से इनकार कर दिया है. बताया जा रहा है कि वो अपने क्रिकेट बोर्ड से खुश नहीं हैं और इसी वजह से अब तक उन्होंने नई डील साइन नहीं की है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग पर भी खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में ‘बगावत’!

कुछ दिनों पहले ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की थी, जिसमें पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ समेत कई बड़े नाम शामिल थे. अब कोड स्पोर्ट्स ने रिपोर्ट में बताया है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए लगातार खेलने वाले 5 बड़े खिलाड़ी नेशनल कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि वो कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं हैं और उन्हें लगता है कि कम पैसा दिया जा रहा है. कुछ खिलाड़ी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट से जुड़े सख्त नियमों के कारण कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इससे वो विदेशी क्रिकेट लीग में आसानी से नहीं खेल पाएंगे.

विज्ञापन

क्या हो सकता है कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करने का कारण?

कुछ दिनों पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट और वनडे के कप्तान पैट कमिंस को 12 मिलियन डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट दिया. इस तीन साल की डील ने फैंस को हैरान कर दिया था. कई खिलाड़ी शायद अपने कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव कराकर बेहतर डील लेना चाहते हैं. इसी वजह से उन्होंने अभी तक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया.

विज्ञापन

BBL पर भी खतरा!

बिग बैश लीग में पिछले कुछ सालों से घरेलू क्रिकेटर्स को पर्याप्त पैसे नहीं मिल रहे हैं. कई खिलाड़ी उम्मीद कर रहे थे कि आने वाले समय में BBL प्लेयर्स की कमाई बढ़ेगी लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने लीग को प्राइवेट करने की कोशिश में नाकाम रही. इसी वजह से अभी खिलाड़ियों की कमाई में बढ़ोतरी का कोई चांस नहीं है. ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी SA20 और ILT20 जैसी लीग में खेलने का मन बना सकते हैं, जिनका आयोजन BBL के दौरान होता है. पहले ही इस लीग में बड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ज्यादा नहीं खेलते और अगर अन्य खिलाड़ी भी BBL छोड़ देंगे, तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बड़ा नुकसान होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ