IPL 2026 के बीच वैभव सूर्यवंशी हुए चोटिल? खतरनाक यॉर्कर ने किया 'ढेर', जानिए कितनी गंभीर है चोट
Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में GT के खिलाफ मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी को चोट आई. फैंस उनकी चोट को लेकर चिंता में हैं. आइए जानते हैं कि उनकी यह चोट कितनी गंभीर है और वो अगला मैच खेलेंगे या नहीं.

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के कारण चर्चा में बने हुए हैं. सूर्यवंशी को फैंस लगातार खेलते हुए देखना चाहते हैं और कुछ प्रशंसक टीम इंडिया में उनके डेब्यू की मांग करने लगे हैं. 15 साल के इस युवा खिलाड़ी की फिटनेस IPL 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे जरूरी पहलू है. इसी वजह से उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उपयोग किया जा रहा है. GT के खिलाफ मैच में एक खतरनाक यॉर्कर के कारण वैभव बेहद दर्द में नजर आए और इसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है.
सिराज की यॉर्कर पर ढेर हुए वैभव
2 / 6GT के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया गया. पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने सूर्यवंशी को घातक यॉर्कर फेंकी, जिसे वो मिस कर गए. गेंद सीधे 15 साल के युवा बल्लेबाज के पैर पर लगी. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी बेहद दर्द में नजर आए.
मेडिकल टीम ने आकर किया चेक
3 / 6वैभव सूर्यवंशी को चेक करने के लिए राजस्थान रॉयल्स की मेडिकल टीम आई. सूर्यवंशी ने दर्द में होने के बावजूद बल्लेबाजी जारी रखी और 16 गेंदों में 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. मोहम्मद सिराज की बाउंसर पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वो अपना विकेट गंवा बैठे.
वैभव सूर्यवंशी की चोट ने बढ़ाई टेंशन!
4 / 6वैभव सूर्यवंशी की चोट ने फैंस की चिंता बढ़ाई हुई है. सोशल मीडिया पर फैंस वैभव के पैर में गेंद लगने के बाद टेंशन में नजर आ रहे हैं. कुछ फैंस को डर है कि यह चोट कहीं सूर्यवंशी को IPL 2026 से बाहर न कर दे.
कितनी गंभीर है चोट?
5 / 6वैभव सूर्यवंशी की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. सूर्यवंशी पहले ओवर में चोटिल होने के बाद भी बल्लेबाजी करते रहे. मैच के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सूर्यवंशी आराम से चलते हुए नजर आ रहे हैं. सूर्यवंशी किसी तरह के दर्द में नजर नहीं आ रहे हैं.
अगला मैच खेलेंगे सूर्यवंशी?
6 / 6राजस्थान रॉयल्स को GT के खिलाफ हार मिली और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें अगले तीन में से कम से कम दो मैचों में जीत चाहिए. इन अहम मैचों में वैभव सूर्यवंशी के खेलने को लेकर सवाल बने हुए हैं. मैच के बाद वैभव जिस तरह आसानी से चल रहे थे, ऐसा नहीं लगता कि उनकी चोट गंभीर है और वो 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जरूर खेल सकते हैं.