Players Can Return to ODI Team: भारतीय टीम 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत करेगी. दोनों देशों के बीच पहले पांच मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए भारत ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. अभी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले हफ्ते चयनकर्ताओं की बैठक होगी, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी स्क्वाड का ऐलान हो जाएगा. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे और अब कीवी टीम के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी हो सकती है.
1. श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स 2026 में व्यस्त रहने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के जरिए उपकप्तान श्रेयस अय्यर की स्क्वाड में वापसी हो सकती है.
2. जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह भी एशियन गेम्स 2026 में व्यस्त थे, जिस वजह से वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाए. जसप्रीत को न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I श्रृंखला में जगह नहीं मिली है, जिसका अर्थ है कि वह वनडे और टेस्ट में खेलेंगे. चयनकर्ता उन्हें कीवी टीम के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- गुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान, फर्स्ट क्लास में बनाए 10,000 से ज्यादा रन
3. वॉशिंगटन सुंदर
वॉशिंगटन सुंदर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं, लेकिन उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में जगह नहीं मिली. दरअसल, मैनेजमेंट उन्हें टेस्ट के लिए तैयार करना चाहती है. वह वनडे सीरीज भी खेल सकते हैं. उन्हें नमन धीर की जगह वनडे स्क्वाड में वापस लाया जा सकता है.
4. अक्षर पटेल
अक्षर पटेल भारतीय वनडे टीम का अहम हिस्सा हैं, लेकिन एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए वह वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे. उनकी गैरमौजूदगी में रवींद्र जडेजा की वापसी हुई थी. हालांकि, जडेजा का श्रृंखला में प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा. इसी वजह से अब अक्षर पटेल की वापसी कराई जा सकती है.
5. मोहम्मद शमी
भुवनेश्वर कुमार को भारतीय T20I टीम में शामिल किया गया है. 4 साल बाद उनकी टीम में वापसी होने जा रही है. नई चयन समिति ने भुवनेश्वर पर भरोसा दिखाया है, जिसके बाद से मोहम्मद शमी की वापसी के भी कयास लगाए जा रहे हैं. पिछले एक साल में शमी ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया.
वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी और अंशुल कंबोज जैसे युवा गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं था. इसी वजह से अब चयनकर्ता शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज को टीम में शामिल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
54 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines