हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं ये 5 अफगानी खिलाड़ी, T20I सीरीज में जीत पर होंगी नजरें

IND vs AFG, T20I Series: 13 सितंबर से भारत-अफगानिस्तान के बीच T20I श्रृंखला शुरू होने वाली है. टीम इंडिया इस सीरीज में जीत की दावेदार नजर आ रही है. हालांकि, कुछ अफगानी खिलाड़ी भारत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन
राशिद खान बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा (Image: ANI)

IND vs AFG, T20I Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही है. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ये तीनों मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया अपने घर पर खेल रही है और वह इस सीरीज में जीत की बड़ी दावेदार नजर आ रही है. हालांकि, अफगानिस्तान की टीम को कमजोर आंकना बड़ी गलती होगी. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं. आइए 5 अफगानी खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो T20I सीरीज में टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं.

1. राशिद खान

राशिद खान अफगानिस्तान ही नहीं, दुनिया के सबसे खतरनाक स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं. उनका भारत के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है और वह लोअर ऑर्डर में बड़े-बड़े शॉट भी खेलते हैं. टीम इंडिया को T20I सीरीज में राशिद से सतर्क रहने की सख्त जरूरत है.

2. इब्राहिम जादरान

इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं. जदरान के पास पूरे 20 ओवर खेलकर आक्रामक बल्लेबाजी करने का दम है. आयरलैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में इब्राहिम ने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा था. वह अपनी इस फॉर्म को भारत के खिलाफ भी जारी रख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: संजू-ईशान IN, दुबे OUT… पहले T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

3. रहमानुल्लाह गुरबाज

अफगानिस्तान के धाकड़ सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज लगातार T20 क्रिकेट खेलते हैं. हाल ही में वह CPL 2026 का हिस्सा थे और उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की. गुरबाज का भारतीय सरजमीं पर रिकॉर्ड काफी शानदार है और वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से शुरुआती 6 ओवरों में ही मैच का रुख पलट सकते हैं. टीम इंडिया को उनसे सतर्क रहने की सख्त जरूरत है.

विज्ञापन

4. नूर अहमद

नूर अहमद की लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी काफी घातक है और भारतीय पिचों पर वह काफी खतरनाक साबित होते हैं. दिल्ली में तीनों T20I मैच होने वाले हैं और इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों को फायदा होता है. ऐसे में नूर अहमद अफगानिस्तान के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं. अगर वह IND vs AFG सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनते हैं, तो इसमें हैरानी नहीं होगी.

5. फजलहक फारूकी

लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी अफगानिस्तान के लिए मैच विनर रहे हैं. उन्होंने लंका प्रीमियर लीग में शानदार गेंदबाजी की थी और आयरलैंड के खिलाफ दो वनडे मैचों में भी किफायती रहे थे. साफ तौर पर उनका हालिया प्रदर्शन शानदार है और वह फॉर्म में हैं. इसी वजह से फजलहक टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: T20I सीरीज से पहले ईशान किशन की चोट पर सस्पेंस खत्म, नवदीप सैनी ने दिया बड़ा अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola