हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CPL 2026: 41 साल के मोहम्मद नबी ने गेंद-बल्ले से किया कमाल, गयाना अमेजन वॉरियर्स को दिलाई लगातार छठी जीत

Mohammad Nabi: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में मोहम्मद नबी ने गेंद और बल्ले से धमाल मचाया. उनके प्रदर्शन के दम पर गयाना अमेजन वॉरियर्स ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज की.

विज्ञापन
नबी ने गेंद और बल्ले से CPL 2026 में मचाया कोहराम (Image: Instagram/amznwarriors)

Mohammad Nabi: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में मोहम्मद नबी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से बवाल मचाया. इसके बाद उन्होंने बल्ले से भी अपना योगदान देकर टीम को जीत दिलाई. यह गयाना अमेजन वॉरियर्स की CPL 2026 में छठी जीत रही. GAW के लिए पहले ही 47 साल के इमरान ताहिर कमाल कर रहे हैं और 41 साल के अफगानी दिग्गज भी टीम के लिए अपना योगदान दे रहे हैं. गयाना अमेजन वॉरियर्स जीत के साथ नंबर 1 की पोजीशन पर कायम है.

मोहम्मद नबी ने की शानदार गेंदबाजी

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में 6 सितंबर को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और गयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मैच हुआ. गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में हुए इस मैच में SNP ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मोहम्मद नबी ने यहां अपनी गेंदबाजी से फैंस का दिल जीता. उन्होंने 4 ओवरों में मात्र 17 रन देकर 4 विकेट झटके. उन्होंने SNP के कप्तान जेसन होल्डर, वनिंदू हसरंगा, नविन बिदाईसी और जेरेमिया लुइस को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. रोमारियो शेफर्ड ने भी 3 विकेट झटके, जिसके चलते SNP 19.2 ओवर में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

बल्ले से भी दिया अपना योगदान

गेंद से बवाल मचाने के बाद मोहम्मद नबी ने गयाना अमेजन वॉरियर्स की जीत में अपने बल्ले से भी योगदान दिया. उन्होंने 21 गेंदों में नाबाद 25 रन की पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की. अपनी इस पारी में नबी ने 2 चौके और 1 छक्का जड़ा. 18.3 ओवरों में GAW ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 7 विकेट से मैच अपने नाम किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया ने जीता वुमेंस एशिया कप 2026, तो क्या मोहसिन नकवी देंगे ट्रॉफी? एक बार फिर हो सकता है ड्रामा

पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है GAW

गयाना अमेजन वॉरियर्स CPL 2026 में एकमात्र ऐसी टीम है, जिसे अब तक एक भी हार नहीं मिली है. उन्होंने 6 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं. इमरान ताहिर की कप्तानी में हाल ही में GAW ने ग्लोबल सुपर लीग का खिताब जीता था. ताहिर की कप्तानी में ही गयाना अमेजन वॉरियर्स ने CPL 2023 का खिताब जीता था. नीचे मौजूदा पॉइंट्स टेबल का हाल दिया गया है:

विज्ञापन
रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1गयाना अमेजन वॉरियर्स660012+1.980
2एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स953111-0.267
3जमैका जमैका94508-0.096
4सेंट लूसिया किंग्स94508-0.903
5सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स93517+0.410
6ट्रिनबागो नाइट राइडर्स93606+0.131
7बारबाडोस ट्राइडेंट्स73406-0.645

ये भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, लाबुशेन के लिए आखिरी मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola