ICC Rankings: आईसीसी ने बुधवार 26 अगस्त को अपनी नई रैंकिंग जारी कर दी है. ऋषभ पंत को आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में फायदा हुआ है. वह टॉप-10 में आ चुके हैं. इसके अलावा आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को नुकसान हुआ है. उनकी बादशाहत खत्म हो गई है. जसप्रीत बुमराह को मिचेल स्टार्क ने पीछे छोड़ दिया है और नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. वहीं, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को भी नुकसान हुआ है.
आईसीसी बॉलिंग रैंकिंग में 3 भारतीय गेंदबाजों को हुआ नुकसान
आईसीसी बॉलिंग रैंकिंग में 3 भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है. जसप्रीत बुमराह नंबर-1 से नंबर 2 पर खिसक गए हैं. स्टार्क ने उन्हें पीछे कर दिया और नंबर-1 की कुर्सी अपने नाम कर ली. स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और आखिरी मैच में 10 विकेट चटकाए थे. ऐसे में वह टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज बन गए.
बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को भी नुकसान हुआ है. सिराज को 4 पायदान का नुकसान हुआ है. वह 14वें स्थान से 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा रवींद्र जडेजा को 3 पायादान का नुकसान हुआ. वह 16वें से 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं. श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में सिराज और जड्डू खासा कमाल नहीं कर पाए थे. इसलिए दोनों खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में नुकसान का सामना करना पड़ा.
यशस्वी जायसवाल टॉप-10 से हुए बाहर
यशस्वी जायसवाल को भी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में नुकसान का सामना करना पड़ा है. उन्हें 2 पायदान का नुकसान हुआ. वह 9वें स्थान से 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उनके पास 701 रेटिंग पॉइंट हैं.
हालांकि ऋषभ पंत की टॉप-10 में एंट्री हुई है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने पहले मैच में भी अर्धशतक लगाया था, जबकि दूसरे मैच की पहली पारी में भी उन्होंने अर्धशतक लगाया था. वह 13वें स्थान से सीधा सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्हें सात पायदान का फायदा हुआ. पंत 711 पॉइंट के साथ सातवें नंबर पर बने हुए हैं. वहीं, कप्तान शुभमन गिल के पास भी 711 पॉइंट हैं और वह भी पंत के साथ ही हैं. भारतीय टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में केवल गिल और पंत ही टॉप-10 में हैं. इसके अलावा सभी खिलाड़ी बाहर हैं.
ये भी पढ़ें: भारत के लिए WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज, एक हो चुका है रिटायर
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines