ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाज अपना जलवा बिखेर रहे हैं. 3 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन भी इंग्लैंड का दबदबा रहा. इंग्लैंड की ओर से जो रूट के बाद हैरी ब्रूक ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों ने दूसरे दिन अर्धशतकीय पारी खेल दी. हैरी ब्रूक ने वनडे अंदाज में बल्लेबाजी कर पाकिस्तान के गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया. पाकिस्तान का गेंदबाजी विभाग दूसरे दिन फेल हो गया.
जो रूट के बाद हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी
जो रूट के आउट होने के बाद मोर्चा हैरी ब्रूक ने संभाला. उन्होंने अब तक 93 गेंदों में 91 रनों की पारी खेल दी है. ब्रूक ने 13 चौके अपने नाम किए. ब्रूक के अलावा जॉर्डन कॉक्स ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 100 गेंदों में 73 रन बनाए, जबकि जो रूट ने 112 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. रूट, बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बने. इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट इतिहास में उन्होंने 68वां अर्धशतक जमाया और सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली. सचिन ने भी टेस्ट में 68 अर्धशतक बनाया है. नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए डैन लॉरेंस ने भी 79 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली और पाकिस्तान का हाल बेहाल कर दिया.
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: टेस्ट कप्तानी में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर, जो रूट की टॉप-5 में एंट्री
185 रनों की मजबूत बढ़त
पहले दिन पाकिस्तान 48.1 ओवर में 171 रनों पर सिमट गई थी. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन अब्दुल्लाह शफीक ने बनाए थे. उन्होंने 104 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी, जिसके जवाब में इंग्लैंड 76 ओवर में 356/6 रन बना दिए हैं. इंग्लैंड की टीम के पास अब तक 185 रनों की बढ़त है. पाकिस्तान की ओर से अली उस्मान ने अब तक सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं. इसके अलावा मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली को 1-1 सफलता मिली है.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट में स्पेन का ऐतिहासिक कारनामा, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
34 mins agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
57 mins agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
2 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
3 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
4 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines