Spain Cricket Team/ Image Source: X
विज्ञापन

क्रिकेट में स्पेन का ऐतिहासिक कारनामा, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्पेन क्रिकेट टीम ने वो कर दिखाया है, जो अब तक कोई भी क्रिकेट टीम नहीं कर सकी. स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Spain Cricket Team: स्पेन ने हाल ही में अर्जेंटीना को हराकर फीफा विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था. अब स्पेन ने क्रिकेट में बड़ा धमाका कर दिया है. स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा है. स्पेन ने 14 अगस्त को ही ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच जीते थे. साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने 20 इंटरनेशनल मैच जीते थे, वहीं, अब स्पेन ने साल 2023 से 2026 तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. स्पेन लगातार 24 जीत हासिल कर चुकी है.

हालांकि स्पेन ने लगातार 24 टी-20 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 20 वनडे मैच अपने नाम किए थे. स्पेन क्रिकेट टीम इन दिनों फिनलैंड में टी20 वर्ल्ड कप रीजनल यूरोप क्वालिफायर्स में हिस्सा ले रही है. स्पेन ने अब नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. देखना दिलचस्प होगा कि स्पेन जीत के आंकड़े को कहां तक लेकर जाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ