ENG vs PAK: जो रूट के बाद हैरी ब्रूक ने ठोका धांसू अर्धशतक, पाकिस्तान का दूसरे दिन भी हुआ बुरा हाल

ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में हैरी ब्रूक ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने वनडे के अंदाज में अर्धशतक जमाया. ब्रूक के अलावा इंग्लैंड के 3 बल्लेबाजों ने दूसरे दिन अर्धशतक जमाया और पाकिस्कान का हाल बेहाल कर दिया.

ENG vs PAK/ Image Credit: X

ENG vs PAK/ Image Credit: X

विज्ञापन

ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाज अपना जलवा बिखेर रहे हैं. 3 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन भी इंग्लैंड का दबदबा रहा. इंग्लैंड की ओर से जो रूट के बाद हैरी ब्रूक ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों ने दूसरे दिन अर्धशतकीय पारी खेल दी. हैरी ब्रूक ने वनडे अंदाज में बल्लेबाजी कर पाकिस्तान के गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया. पाकिस्तान का गेंदबाजी विभाग दूसरे दिन फेल हो गया.

जो रूट के बाद हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी

जो रूट के आउट होने के बाद मोर्चा हैरी ब्रूक ने संभाला. उन्होंने अब तक 93 गेंदों में 91 रनों की पारी खेल दी है. ब्रूक ने 13 चौके अपने नाम किए. ब्रूक के अलावा जॉर्डन कॉक्स ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 100 गेंदों में 73 रन बनाए, जबकि जो रूट ने 112 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. रूट, बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बने. इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट इतिहास में उन्होंने 68वां अर्धशतक जमाया और सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली. सचिन ने भी टेस्ट में 68 अर्धशतक बनाया है. नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए डैन लॉरेंस ने भी 79 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली और पाकिस्तान का हाल बेहाल कर दिया.

विज्ञापन

185 रनों की मजबूत बढ़त

पहले दिन पाकिस्तान 48.1 ओवर में 171 रनों पर सिमट गई थी. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन अब्दुल्लाह शफीक ने बनाए थे. उन्होंने 104 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी, जिसके जवाब में इंग्लैंड 76 ओवर में 356/6 रन बना दिए हैं. इंग्लैंड की टीम के पास अब तक 185 रनों की बढ़त है. पाकिस्तान की ओर से अली उस्मान ने अब तक सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं. इसके अलावा मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली को 1-1 सफलता मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ