Asian Games 2023; Smriti Mandhana For Neeraj Chopra, हांगझोउ (चीन): एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय लड़कियों ने धमाल मचाते हुए गोल्ड मेडल जीता। सोमवार को हांगझोउ के पिंगफेंग कैंपस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 19 रनों से पराजित किया। इस मैच में 117 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम आठ विकेट पर 97 रन ही बना सकी। स्मृति ने इस दौरान गोल्डन ब्वाॅय नीरज चोपड़ा को भी यद किया।
स्मृति ने नीरज के लिए कही ऐसी बात
मैच जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य स्मृति मंधाना ने कहा कि यह बहुत खास है। हमने इसे टीवी पर देखा है। जब नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण जीता तो मेरा मुकाबला था…, जिस तरह से हमारा राष्ट्रगान बजाया गया और भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, मुझे लगता है कि यह बहुत खास था और मेरी आंखों में आंसू थे। …वास्तव में हम खुशी हैं कि हम भारतीय दल की पदक तालिका में योगदान दे सके। गोल्ड तो गोल्ड है। वास्तव में खुशी है कि हमने आज अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।
ये भी पढ़ें
Asian Games 2023: जानें कौन हैं तितास साधु, जिन्होंने श्रीलंका की लंका लगातर भारत को दिलाया गोल्ड
गोल्ड जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य तितास साधु ने कहा कि यह वास्तव में एक विशेष अहसास है, क्योंकि हमें हर दिन स्वर्ण पदक जीतने का मौका नहीं मिलता है, खासकर एशियाई खेलों जैसे मंच पर। मैं अपनी भावनाओं को केवल इस तरह व्यक्त कर सकता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। राष्ट्रगान के साथ वहां खड़ा होना, बजाना रोमांचकारी है, क्योंकि यह न केवल हमारे लिए बल्कि हमारे देश के लिए एक श्रद्धांजलि है।
और पढ़ें: क्रिकेटर कपिल देव को हाथ-मुंह बांध किया किडनैप! गौतम गंभीर की पोस्ट से मचा बवाल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गोल्ड जीतने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चूंकि क्रिकेट को हाल ही में शामिल किया गया है और महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और भारत को गोल्ड दिलाया है, इसके लिए बहुत-बहुत बधाई।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
8 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines