हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

14 साल के वैभव सूर्यवंशी क्यों बने टीम इंडिया के कप्तान? 3 कारणों से यूथ साउथ अफ्रीका सीरीज में मिली अहम जिम्मेदारी

Vaibhav Suryavanshi: सिर्फ 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी लगातार क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं. वो हर जगह रन बना रहे हैं और साबित कर रहे हैं कि वो बड़े लेवल पर खेलने के लिए तैयार हैं. अब अंडर 19 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यवंशी को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे में कप्तानी करेंगे और इसके पीछे कुछ 3 बड़े कारण हैं.

विज्ञापन
सूर्यवंशी क्यों बने कप्तान?

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा का विषय रहते हैं. वो अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत रहे हैं और 2025 उनके लिए किसी सपने से कम नहीं रहा है. अब साल 2026 की शुरुआत वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान के रूप में करेंगे. दरअसल, अंडर 19 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन यूथ वनडे मैचों का आयोजन होने वाला है. इसके लिए टीम का ऐलान हो गया है और 14 साल के वैभव कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. उन्हें कप्तान बनाने के पीछे कुछ बड़े कारण हैं, आइए उनपर नजर डालते हैं।

1. आयुष म्हात्रे चोटिल हैं

आयुष म्हात्रे को कलाई में चोट आई है और BCCI उन्हें अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए फिट रखना चाहती है. इसी वजह से उन्हें टूर्नामेंट से ठीक पहले होने वाली वनडे सीरीज से बाहर रखा गया है. आयुष अगर उपलब्ध होते, तो उन्हें कप्तानी मिलती. उनकी गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी टीम के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य हैं. इसी वजह से उन्हें कप्तानी सौंपी गई.

ये भी पढ़ें:- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की फूटी किस्मत, पहले 2 दिन में मिली करारी हार, अब हो गया करोड़ों का नुकसान!

विज्ञापन

2. वैभव सूर्यवंशी का लगातार अच्छा प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में धमाल मचाया और 35 गेंदों में शतक जड़ा. इसके बाद उन्होंने यूथ वनडे और टेस्ट मैचों में कमाल किया. उन्होंने एशिया कप राइजिंग स्टार्स और अंडर 19 एशिया कप में शतक लगाया. इसी प्रदर्शन का इनाम अब सिलेक्टर्स ने उन्हें कप्तान बनाकर दिया है.

3. वैभव सूर्यवंशी को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए

14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बड़े-बड़े गेंदबाजों की हालत खराब कर रहे हैं. उनके पास खास टैलेंट है और BCCI उनपर दबाव डालकर शायद ये देखना चाहती है कि वो कैसा प्रदर्शन करेंगे. वैभव अगर एक अच्छे लीडर के रूप में साबित होते हैं, तो उन्हें आगे जाकर अंडर 19 टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है और वो घरेलू क्रिकेट में बिहार की कप्तानी भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 से पहले मुसीबत में पाकिस्तान टीम, ‘प्रीमियम’ तेज गेंदबाज अचानक हुआ चोटिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola