हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वरुण चक्रवर्ती हुए एशियन गेम्स से बाहर, तो ये 3 खिलाड़ी हैं उनकी जगह लेने के दावेदार, RCB स्टार को मिलेगा मौका?

Players Who Can Replace Varun Chakaravarthy: वरुण चक्रवर्ती को अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में चोट लग गई. उनके एशियन गेम्स से बाहर होने की संभावना बहुत अधिक है. कुछ खिलाड़ी हैं, जो उनकी जगह टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती हो सकते हैं एशियन गेम्स से बाहर (Image: ANI)

Players Who Can Replace Varun Chakaravarthy: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के दौरान टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं. हाल ही में वरुण की वापसी हुई थी और वह दोबारा चोटिल हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चक्रवर्ती के एशियन गेम्स से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है. अगर ऐसा हुआ, तो BCCI को उनकी जगह किसी बड़े खिलाड़ी को टीम में शामिल करना होगा. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो वरुण की जगह लेने के बड़े दावेदार हैं.

1. कुलदीप यादव

कुलदीप यादव को 2026 के T20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. वह बेहतरीन फॉर्म में हैं और काउंटी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर वरुण चक्रवर्ती बाहर होते हैं, तो कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है. उनका अनुभव टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2. युजवेंद्र चहल

लेफ्ट आर्म स्पिनर युजवेंद्र चहल लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं. घरेलू क्रिकेट और काउंटी में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद चहल की वापसी नहीं हो पा रही है. अब वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के बाद युजवेंद्र चहल की वापसी हो सकती है. वह लेग स्पिनर वरुण के परफेक्ट रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: फिर नहीं मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

3. क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या का पिछले दो IPL सीजन से प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. हालांकि, टीम इंडिया में उनकी जगह नहीं बन पा रही है. अब वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने के बाद क्रुणाल पांड्या को आखिर मौका दिया जा सकता है. RCB के इस स्टार गेंदबाज के वेरिएशन एशियन गेम्स में टीम इंडिया के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20I में कौन खेलेगा?

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20I में टीम इंडिया को मजबूरन एक बदलाव करना पड़ेगा. टीम इंडिया के पास रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में दो अतिरिक्त स्पिन गेंदबाज मौजूद हैं. बचे हुए दो मैचों के लिए शायद BCCI किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं करे. सुंदर या बिश्नोई को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका दिया जा सकता है. एशियन गेम्स के लिए सीधे वरुण के रिप्लेसमेंट का ऐलान हो सकता है. हालांकि, चीजें वरुण की फिटनेस पर निर्भर करेंगी.

दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (wk), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर, अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में किसे मिलेगा मौका? गंभीर-अय्यर के सामने बड़ा चैलेंज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola