Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री हो गई है. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वैभव रवाना हो गए हैं. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में भी वे टीम का हिस्सा रहेंगे. 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दुनिया भर में नाम कमाया है. वैभव का टीम इंडिया में शामिल होना कई खिलाड़ियों की चिंता बढ़ा रहा है. मौजूदा फॉर्म को देखते हुए सूर्यवंशी को लंबे समय तक बाहर नहीं बैठाया जा सकता. अगर कोई बल्लेबाज असफल रहा, तो उसकी जगह सीधे सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. तीन खिलाड़ियों की जगह मुख्य रूप से खतरे में है.
संजू सैमसन
संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे. IPL में उन्होंने CSK के लिए खूब रन बनाए लेकिन वो पहले जैसी फॉर्म में नजर नहीं आ रहे थे. संजू सैमसन अगर आयरलैंड या इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में फेल होते हैं, तो सूर्यवंशी प्लेइंग 11 में उनकी जगह ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- हार्दिक-नीतीश चोटिल, अब ये ऑलराउंडर करेगा टीम इंडिया में डेब्यू! आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए स्क्वाड में बदलाव तय
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा ने पिछले दो साल में भारतीय T20 टीम में अपनी जगह पक्की की है. अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप कुछ खास नहीं रहा था. IPL में भले ही उन्होंने रन बनाए लेकिन अब टीम इंडिया में अपनी जगह बनाए रखने के लिए उन्हें बड़ी पारियां खेलने की जरूरत है. अगर वो लगातार फेल हुए, तो मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को मौका दे सकता है.
ईशान किशन
ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं और इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं. हालांकि, वैभव जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्हें ज्यादा समय बाहर रखना सही नहीं होगा. अगर ईशान किशन का प्रदर्शन आयरलैंड दौरे पर अच्छा नहीं रहता है, तो वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में लाया जा सकता है. संजू को नंबर 3 पर भेजकर सूर्यवंशी से पारी की शुरुआत कराई जा सकती है.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल होने के कारण आयरलैंड T20I सीरीज से बाहर
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines