Players Not Part England T20 World Cup Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है. ECB ने प्रोविजनल स्क्वाड का खुलासा कर दिया है. टीम में हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, जॉफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथल, जोस बटलर, सैम करन, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जैमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड को जगह मिली. हालांकि, कुछ ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में शामिल किए जाने की उम्मीद थी लेकिन उन्हें सिलेक्टर्स ने बाहर कर दिया है. आइए 3 प्लेयर्स के बारे में बात करते हैं, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम में जगह नहीं मिली.
1. लियाम लिविंगस्टोन
लियाम लिविंगस्टोन शानदार पावरहिटर हैं और टी20 क्रिकेट में उनका काफी बड़ा औदा है. हाल ही में IPL 2026 ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद में उन्हें 13 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया. हालांकि, लिविंगस्टोन की इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह नहीं बन पाई. कई सारे फैंस को उनका टीम में शामिल नहीं हो पाना फैंस को एकदम हैरान कर गया.
ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट को टेस्ट से जबरदस्ती कराया गया रिटायर? गौतम गंभीर के पूर्व साथी का सनसनीखेज बयान
2. जेमी स्मिथ
जेमी स्मिथ 2025 में इंग्लैंड के सबसे शानदार विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. स्मिथ ने टेस्ट के अलावा टी20 में भी आते ही कमाल कर दिया. उन्होंने अपने आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में 60 रन की बेहतरीन पारी खेली थी. उनका टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड में जगह बनाना लगभग पक्का लग रहा था. वो जोस बटलर के बैकअप विकेटकीपर के रूप में अच्छा विकल्प रहते लेकिन उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया.
3. मार्क वुड
मार्क वुड को इंग्लैंड के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह नहीं दी गई है, जो हैरानी वाली बात है. वुड इस समय चोटिल हैं. इंग्लैंड ने अपनी प्रोविजनल टीम में जोफ्रा आर्चर को जगह दी है, जो चोटिल हैं. उसी तरह मार्क वुड को भी टीम में शामिल किया जा सकता था. वुड टी20 वर्ल्ड कप से पहले फिट हो जाते, तो टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए कमाल कर सकते थे.
ये भी पढ़ें:- BCCI करेगा गौतम गंभीर की टीम इंडिया के हेड कोच पद से छुट्टी? राजीव शुक्ला ने सवालों के बीच तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
29 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
50 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines