ODI World Cup 2027: भारतीय टीम की निगाहें अभी से ही वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं. हालांकि अभी वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने में लगभग 1 साल का समय बचा है. लेकिन भारत के कई खिलाड़ियों की नजरें मेगा इवेंट खेलने पर हैं. 3 ऐसे भी भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए चुना गया है. इन खिलाड़ियों की नजरें भी वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज इन 3 खिलाड़ियों का भविष्य वर्ल्ड कप 2027 के लिए तय करेगी.
इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा साबित
वर्ल्ड कप 2027 के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, नितीश कुमार रेड्डी और गुरनूर बरार को अपने धमाकेदार प्रदर्शन से दावेदारी ठोकनी होगी. तीनों ही खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ मौके मिले हैं. नितीश रेड्डी को पहले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय दल में चुना गया था, लेकिन बाद में उन्हें वनडे सीरीज के लिए शामिल कर लिया गया. ऐसे में मैनेजमेंट ने नितीश को वनडे सीरीज में शामिल कर वर्ल्ड कप 2027 के लिए हिंट दे दिया है. लेकिन अब नितीश के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा कि वह किस तरह से मौके को भुनाते हैं. रेड्डी को हार्दिक पांड्या के बैकअप के तौर पर भी देखा जा रहा है. क्योंकि हार्दिक पांड्या हमेशा चोटिल होते रहते हैं.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में नेपाल ने किया बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से चटाई धूल
बात प्रसिद्ध कृष्णा की करें तो इस तेज गेंदबाज को भारतीय टीम में इन दिनों खूब मौके मिल रहे हैं. वह टेस्ट सीरीज भी लगातार भारत के लिए खेल रहे हैं. मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में उन्हें खूब मौके मिले हैं. ऐसे में अगर उन्हें वर्ल्ड कप 2027 खेलना है तो आगामी वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी मजबूत करनी होगी.
गुरनूर बरार को भी भारतीय वनडे टीम में मौके मिल रहे हैं. अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद अब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है. उन्हें लगातार मौके मिलना इस बात का सबूत है कि मैनेजमेंट उन्हें भविष्य के तौर पर देख रहा है. ऐसे में अब गुरनूर की गेंदबाजी तय करेगी कि वह वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम में चुने जाएंगे या नहीं. ऐसे में इन 3 खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी को मजबूत करना होगा. भारतीय मैनेजमेंट इन-फॉर्म खिलाड़ियों को ही वर्ल्ड कप 2027 में मौका देना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल में किससे होगी टीम इंडिया की टक्कर? मिला बड़ा संकेत
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
34 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
42 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
59 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines