IND A vs AUS A: भारत A और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहला मुकाबला 22 सितंबर से पुडुचेरी में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय A टीम मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. भारत की ओर से कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने दूसरी पारी में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. पडिक्कल समेत 3 भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत के लिए अहम भूमिका निभाई. भारतीय टीम को चौथे दिन जीत दर्ज करने के लिए 8 विकेट लेने होंगे.
इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
भारतीय A टीम की ओर से पहली पारी में कप्तान देवदत्त पडिक्कल खासा कमाल नहीं कर पाए थे और सस्ते में ही आउट हो गए थे. उन्होंने पहली पारी में 14 गेंदों में 3 रन बनाए थे. हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने वापसी की और 88 गेंदों में 59 रन बनाए. उन्होंने 7 चौके भी अपने नाम किए और भारतीय टीम के लिए क्रीज पर समय भी बिताया.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को मिलेगा नया T20I कप्तान? माइक हेसन ने बताया सलमान आगा के रिप्लेसमेंट का नाम
इसके अलावा साई सुदर्शन ने भी अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने पहली पारी में भी अर्धशतक जमाया था और 103 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली थी,जिसमें 3 चौके शामिल थे. दूसरी पारी में भी उन्होंने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई. हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए. उन्होंने 85 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली थी. उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने भी शानदार प्रदर्शन किया. कुमार ने पहली पारी में भारत की ओर से शतक जमाया था. वह इस मैच में भारत की ओर से शतकीय पारी खेलने वाले इकलौते बल्लेबाज भी रहे. उन्होंने 240 गेंदों में 113 रनों की शानदार पारी खेली.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: इतिहास रचने की दहलीज पर रवींद्र जडेजा, सिर्फ 1 विकेट लेते ही बड़ा रिकॉर्ड कर लेंगे अपने नाम
अपनी पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके भी लगाए थे. पहली पारी की तरह उन्होंने दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी की और नाबाद पवेलियन लौटे. उन्होंने 59 गेंदों में 46 रन बनाए, लेकिन दूसरी ओर से भारतीय टीम के विकेट गिरते रहे और वह नाबाद पवेलियन लौटे.
भारत के पास 308 रनों की बढ़त
भारत ने पहली पारी में 117.3 ओवर में 334 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया A 55.3 ओवर में 171 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से पहली पारी में शम्स मुलानी ने शानदार गेंदबाजी की और 18 ओवर में 67 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उनके अलावा तुषार देशपांडे और तुनष कोटियान को 2-2 सफलता मिली थी. दूसरी पारी में भारतीय टीम 57.4 ओवर में 199 रनों पर सिमट गई. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 23 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन बना दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 308 रनों की जरूरत है, जबकि भारत को मुकाबला अपने नाम करने के लिए 8 विकेट लेने होंगे.
संबंधित खबरें
2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
48 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
54 mins agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
1 hr agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
2 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
2 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
2 hrs ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
3 hrs agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines