Jacob Bethell Century: एशेज सीरीज 2025-26 में इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच देखने को मिल रहा. दूसरी पारी में RCB के लिए खेलने वाले जैकब बेथेल ने धमाल मचाया और मुश्किल समय में इंग्लैंड को स्थिरता प्रदान की. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ दिया. जैकब मात्र 22 साल के हैं और बड़े स्टेज पर उनके इस प्रदर्शन की खूब तारीफ हो रही है.
जैकब बेथेल ने जड़ा शतक
दूसरी पारी की शुरुआत में इंग्लैंड टीम 183 रन पीछे थी और उनकी शुरुआत खराब रही. पहले ही ओवर में जैक क्राउली आउट हो गए. इसके बाद जैकब बेथेल बल्लेबजी करने आए और उनकी बेन डकेट के साथ अच्छी साझेदारी देखने को मिली. डकेट के पवेलियन लौटने के बाद जो रूट एवं हैरी ब्रुक के साथ भी उनकी पार्टनरशिप हुई. जैकब ने संभलकर बल्लेबाजी की और वो 162 गेंदों में 103 रन बनाने में सफल हुए. शतक जड़ने के बाद इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाई.
ये भी पढ़ें:- सिडनी टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, टीम के इस सीनियर प्लेयर को लगी चोट
जैकब बेथेल का पहला टेस्ट शतक
जैकब बेथेल वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय में इंग्लैंड की टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्हें उतने मौके नहीं मिल रहे थे लेकिन ओली पोप के बाहर होने के बाद प्लेइंग 11 में उनकी जगह बनी. वो पहले ही तीन अर्धशतक जड़ चुके थे और अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में अपना पहला शतक भी जड़ दिया. जैकब ने अपने टेस्ट करियर के पांचवें मैच में ये कारनामा किया है.
पिता हुए भावुक
22 साल के जैकब बेथेल को इंग्लैंड के लिए कमाल करते हुए देख उनके पिता भावुक हो गए. शतक जड़ने के बाद जहां उनकी मां और परिवार के सदस्य खुश हो रहे थे, वहीं जैकब के पिता बेहद इमोशनल हो गए. जैकब के पिता का रिएक्शन दिखाया गया, जहां उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे.
ये भी पढ़ें:- IPL से निकाले जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने थामा पाकिस्तान का हाथ, करोड़ों नहीं, कौड़ियों में लगेगी बोली!
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
13 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
35 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
53 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
56 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines