22 साल के RCB प्लेयर का एशेज में धमाका, गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर जड़ा करियर का पहला टेस्ट शतक

Jacob Bethell Century: एशेज सीरीज 2025-26 का आखिरी मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में 22 साल के RCB प्लेयर जैकब बेथल ने धमाल किया. इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही लेकिन बेथेल ने आकर पारी को संभाला और अपने करियर का पहला शतक जड़ने में सफल हुए. जैकब के पिता का रिएक्शन भी इसी बीच काफी वायरल हो रहा है.

Jacob Bethell Century

बेथेल ने जड़ा शतक

Jacob Bethell Century: एशेज सीरीज 2025-26 में इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच देखने को मिल रहा. दूसरी पारी में RCB के लिए खेलने वाले जैकब बेथेल ने धमाल मचाया और मुश्किल समय में इंग्लैंड को स्थिरता प्रदान की. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ दिया. जैकब मात्र 22 साल के हैं और बड़े स्टेज पर उनके इस प्रदर्शन की खूब तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

जैकब बेथेल ने जड़ा शतक

दूसरी पारी की शुरुआत में इंग्लैंड टीम 183 रन पीछे थी और उनकी शुरुआत खराब रही. पहले ही ओवर में जैक क्राउली आउट हो गए. इसके बाद जैकब बेथेल बल्लेबजी करने आए और उनकी बेन डकेट के साथ अच्छी साझेदारी देखने को मिली. डकेट के पवेलियन लौटने के बाद जो रूट एवं हैरी ब्रुक के साथ भी उनकी पार्टनरशिप हुई. जैकब ने संभलकर बल्लेबाजी की और वो 162 गेंदों में 103 रन बनाने में सफल हुए. शतक जड़ने के बाद इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाई.

विज्ञापन

जैकब बेथेल का पहला टेस्ट शतक

जैकब बेथेल वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय में इंग्लैंड की टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्हें उतने मौके नहीं मिल रहे थे लेकिन ओली पोप के बाहर होने के बाद प्लेइंग 11 में उनकी जगह बनी. वो पहले ही तीन अर्धशतक जड़ चुके थे और अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में अपना पहला शतक भी जड़ दिया. जैकब ने अपने टेस्ट करियर के पांचवें मैच में ये कारनामा किया है.

विज्ञापन

पिता हुए भावुक

22 साल के जैकब बेथेल को इंग्लैंड के लिए कमाल करते हुए देख उनके पिता भावुक हो गए. शतक जड़ने के बाद जहां उनकी मां और परिवार के सदस्य खुश हो रहे थे, वहीं जैकब के पिता बेहद इमोशनल हो गए. जैकब के पिता का रिएक्शन दिखाया गया, जहां उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ