Maaz Sadaqat: CPL 2026 का फाइनल जमैका किंग्समैन और एंटीगुआ & बारबुडा फाल्कन्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज माज सदाकत ने ताबड़तोड़ पारी खेली. वह कैरेबियन प्रीमियर लीग के इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराने में सफल हुए. 21 साल के इस युवा बल्लेबाज के शतक के बावजूद जमैका किंग्समैन टूर्नामेंट में जीत दर्ज नहीं कर पाया और एंटीगुआ & बारबुडा फाल्कन्स ने CPL इतिहास की अपनी पहली ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.
माज सदाकत ने जड़ा तूफानी शतक
पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर माज सदाकत का कैरेबियन प्रीमियर लीग में प्रदर्शन शानदार रहा. उनकी एलिमिनेटर में शतक और क्वालीफायर 2 में 40 से अधिक रनों की पारी के दम पर ही जमैका किंग्समैन फाइनल का टिकट कटा पाई. फाइनल में भी 21 साल के इस युवा बल्लेबाज ने तबाही मचाई. माज ने मात्र 58 गेंदों का सामना करते हुए 114 रनों की पारी खेली. उन्होंने 196.55 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. अपनी इस शतकीय पारी में सदाकत ने 8 चौके और 9 छक्के जड़े.
सदाकत ने रचा इतिहास
एलिमिनेटर मैच में शतक जड़कर माज CPL इतिहास में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए थे. उन्होंने मात्र 21 साल की उम्र में यह कारनामा किया था. अब फाइनल में एक और शतकीय पारी खेलकर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने फिर इतिहास रच दिया है. वह कैरेबियन प्रीमियर लीग के फाइनल में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. सालों से इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है और कई रोमांचक फाइनल देखने को मिले हैं. हालांकि, कभी कोई बल्लेबाज शतक नहीं जड़ पाया था. अब जाकर किसी खिलाड़ी ने फाइनल में इतनी बड़ी पारी खेली है.
ये भी पढ़ें:- जापान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? प्लेइंग 11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव
एंटीगुआ & बारबुडा फाल्कन्स ने जीता CPL का खिताब
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में जमैका किंग्समैन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 170 रन बनाए. माज सदाकत की शतकीय पारी को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. ABF की ओर से सुफियान मुकीम ने 4 विकेट और अलजारी जोसेफ ने 2 विकेट झटके.
अमूमन फाइनल में बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता है. ऐसे में मैच में कड़ी टक्कर की उम्मीद थी. हालांकि, एंटीगुआ & बारबुडा फाल्कन्स ने सिर्फ 16.4 ओवरों में ही 171 रन के लक्ष्य का पीछा कर लिया. ABF के लिए अमीर जांगू ने 57 रन और हसन नवाज ने 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली. 8 विकेट से जीत दर्ज करके एंटीगुआ & बारबुडा फाल्कन्स ने अपनी पहली ट्रॉफी जीत ली.
ये भी पढ़ें:- अजीत अगरकर से बच गए रोहित शर्मा, पर फिटनेस ने खड़ी की समस्या, 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर अभी भी खतरा
संबंधित खबरें
कोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
15 mins agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
2 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines