नई दिल्ली: नेपाली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित पौडेल को संदीप लामिछाने की जगह टीम के कप्तान के रूप में पदोन्नत किया गया है। शुक्रवार देर शाम ये घोषणा में की गई। नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAN) ने पौडेल को बलात्कार के आरोपी संदीप लामिछाने की जगह राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने के लिए चुना है। नेपाल क्रिकेट संघ (CAN) ने ट्वीट किया, “रोहित पौडेल को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।”
लामिछाने पर बलात्कार का आरोप
हिमालयन नेशन की क्रिकेट संस्था ने लामिछाने (22) को 7 सितंबर को नाबालिग से बलात्कार का आरोप लगने के बाद हटा दिया था। लामिछाने वर्तमान में आपराधिक संहिता (2074) की धारा 219 के तहत आरोपों का सामना कर रहे हैं। अगर आरोप साबित होता है तो उन्हें 10 से 12 साल की कैद होगी। नए कप्तान 20 वर्षीय पौडेल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ तीन मैचों की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय द्विपक्षीय श्रृंखला में नेपाल का नेतृत्व करेंगे, जो 14, 16 और 18 नवंबर को कीर्तिपुर के टीयू मैदान में होने वाली है।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: शादाब खान के पास Final में इतिहास रचने का मौका, बन जाएंगे पाकिस्तान के नंबर 1 गेंदबाज
सर्वाधिक रन बनाने वाले नेपाली खिलाड़ी
पौडेल के पास एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) श्रृंखला में नेपाली खिलाड़ी के रूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भी रिकॉर्ड है। पिछले साल पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेलते हुए पौडेल ने 107 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 126 रन बनाए थे। यही रिकॉर्ड नेपाल की टीम के पूर्व कप्तान पारस खड़का के नाम था। खड़का ने साल 2019 में यूएई के खिलाफ एक मैच में 109 गेंदों में 115 रन बनाने में सफल रहे थे। खड़का वनडे में शतक का आंकड़ा पार करने वाले पहले नेपाली खिलाड़ी भी हैं।
अभी पढ़ें – Vijay Hazare Trophy: रुतुराज गायकवाड़ का हाहाकार, 8 चौके-7 छक्के ठोक कूट डाले इतने रन
कम उम्र में बड़ा कारनामा
नए कप्तान पौडेल ने वर्ष 2018 में नीदरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच खेलते हुए नेपाली राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया था। उनके पास राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले चौथे सबसे कम उम्र के नेपाली खिलाड़ी के रूप में रिकॉर्ड भी है। पौडेल अपने डेब्यू के समय 15 वर्ष और 335 दिन के थे, जिससे वह अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला में पदार्पण करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए। एक अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन राजा के पास है, जो 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पिच पर दिखाई दिए थे। उनकी उम्र महज 14 साल 200 और 33 दिन थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
25 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines