Vaibhav Suryavanshi: सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरज रहा है. महाराष्ट्र के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद वैभव ने गोवा के गेंदबाजों की भी खूब खबर ली है. तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने सिर्फ 25 गेंदों में 46 रनों की तूफानी पारी खेली. 14 साल के बल्लेबाज ने 184 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और चार गगनचुंबी सिक्स जमाए. वैभव ने पिछले मुकाबले में 61 गेंदों में 108 रनों की लाजवाब पारी खेली थी.
फिर गरजा वैभव का बल्ला
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम को वैभव सूर्यवंशी ने साकिबुल गनी के साथ ताबड़तोड़ शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 5.5 ओवर में 59 रन जोड़े. साकिबुल 19 रन बनाकर चलते बने, लेकिन वैभव ने दूसरे छोर से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी. वैभव के आगे गोवा का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया.
14 वर्षीय बैटर ने सिर्फ 25 गेंदों का सामना करते हुए 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान वैभव ने 4 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, तो इतनी ही बार बॉल को हवाई यात्रा पर भेजा. वैभव ने 44 में से 40 रन तो सिर्फ बाउंड्री से बटोरे.
ये भी पढ़ें: फिर गरजा Sarfaraz Khan का बल्ला, IPL ऑक्शन में हो सकती है पैसों की बारिश
कमाल की फॉर्म में 14 वर्षीय बल्लेबाज
महाराष्ट्र के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से खूब तबाही मचाई थी. वैभव ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 108 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. अपनी इस इनिंग में वैभव ने 7 चौके और सात सिक्स जमाए थे. इस शतकीय पारी के साथ ही वैभव सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बने थे. वैभव इस साल अब तक तीन शतक जमा चुके हैं.
साल 2025 में भारत की ओर से सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में वैभव ने अभिषेक शर्मा की बराबरी भी कर ली है. वैभव और अभिषेक ने इस साल तीन-तीन शतक जमाए हैं. हाल ही में वैभव ने इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 32 गेंदों में जोरदार शतक जमाया था. वैभव की हालिया फॉर्म को देखते हुए सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें अब भारत का अगला सुपरस्टार बता रहे हैं.
संबंधित खबरें
तीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
37 mins agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
2 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
2 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
5 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
6 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
15 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
15 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines