---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

फिर गरजा Sarfaraz Khan का बल्ला, IPL ऑक्शन में हो सकती है पैसों की बारिश

Sarfaraz Khan: सरफराज खान के बल्ले से सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में एक और धांसू पारी निकली है. केरल के खिलाफ खेलते हुए सरफराज ने जोरदार अर्धशतक जमाया. हालांकि, दाएं हाथ के बैटर की फिफ्टी मुंबई टीम के काम नहीं आ सकी और केरल 15 रनों से बाजी मारने में सफल रही.

---विज्ञापन---

Sarfaraz Khan: सैयद मुश्ताक अली टू्र्नामेंट में सरफराज खान का बल्ला खूब गरज रहा है. असम के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेलने के बाद सरफराज ने केरल के बॉलिंग अटैक से भी अब जमकर खिलवाड़ किया है. नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे सरफराज ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अपनी आतिशी बैटिंग से फैन्स का खूब मनोरंजन किया. आईपीएल 2026 के ऑक्शन से ठीक पहले सरफराज की यह धांसू फॉर्म उनके पक्ष में जा सकती है. सरफराज के नाम पर ऑक्शन में बड़ी बोली लगना तय माना जा रहा है.

फिर गरजा सरफराज का बल्ला

केरल से मिले 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. आयुष म्हात्रे सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद नंबर तीन पर उतरे सरफराज खान. सरफराज ने क्रीज पर आते के साथ ही मोर्चा संभाला और अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर केरल के गेंदबाजों की खूब खबर ली.

---विज्ञापन---

रहाणे-सरफराज ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की लाजवाब पार्टनरशिप निभाई. रहाणे ने 18 गेंदों में 32 रन ठोके और विग्नेश का शिकार बने. हालांकि, दूसरे छोर से सरफराज ने अपनी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी जारी रखी और उन्होंने 40 गेंदों में 52 रन जड़े. अपनी इस इनिंग के दौरान सरफराज ने 8 चौके और एक सिक्स जमाया.

ये भी पढ़ें: 176 रन, 27 चौके… IPL Auction से ठीक पहले CSK के पुराने खिलाड़ी ने मचाया बल्ले से कोहराम

---विज्ञापन---

असम के खिलाफ ठोका था शतक

इससे पहले सरफराज ने असम के खिलाफ खेले गए मैच में सिर्फ 47 गेंदों में शतक ठोक डाला था. अपनी इस इनिंग के दौरान सरफराज ने 8 चौके और 7 गगनचुंबी सिक्स जमाए थे. सरफराज की पारी के बूते मुंबई जीत दर्ज करने में सफल रही थी.

मुंबई को मिली हार

हालांकि, सरफराज के अलावा मुंबई के बाकी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा और पूरी टीम 163 रन बनाकर ऑलआउट हुई. सूर्यकुमार को भी अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वह 25 गेंदों में 32 रन बनाने के बाद चलते बने. शिवम दुबे ने अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया और उनके खाते में सिर्फ 11 रन आए. सूर्या के आउट होते ही मुंबई का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. गेंदबाजी में केरल की ओर से केएम आसिफ ने सिर्फ 3.4 ओवर के स्पेल में 24 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपनी झोली में डाले.

First published on: Dec 04, 2025 01:30 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola