बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन भी विवाद, स्लिप में रूट ने लिया 'क्लोज कैच', लाबुशेन को आउट देने पर थर्ड अंपायर पर उठे सवाल

Marnus Labuschagne Out On Controversial Catch: एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के दूसरे दिन थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल जो रूट ने जो स्लिप में लो कैच लिया है, उससे आउट होने वाले बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन भी हैरान हैं.

Joe Root Catch

Controversy On Joe Root Slips Catch: ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन को चौथे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन विवादित हालात में थर्ड अंपायर ने आउट दे दिया, जिससे मेलबर्न में विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा. 31 साल के लाबुशेन जोश टंग की गेंद पर एज लगने के बाद फर्स्ट स्लिप पर जो रूट के हाथों बहुत नीचे कैच आउट हुए. जब इंग्लिश खिलाड़ी उनके चारों ओर जश्न मना रहे थे, तो लाबुशेन हैरान होकर अपनी जगह पर खड़े रहे, उन्हें लगा कि गेंद जमीन को छू गई थी.

विज्ञापन

थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल

उनके बैटिंग पार्टनर ट्रैविस हेड भी उतने ही अनश्योर लग रहे थे, जिससे अंपायरों को फैसला करने के लिए थर्ड अंपायर को बुलाना पड़ा. कई रिप्ले में दिखा कि फैसला बहुत, बहुत करीबी था. लेकिन बेनिफिट ऑफ डाउट मिलने के बजाय, लाबुशेन को तीसरे अंपायर अहसान रजा ने आउट दे दिया, जिससे इंग्लैंड की सोशल मीडिया टीम ‘बार्मी आर्मी’ बहुत खुश हुई.

विज्ञापन

लैंगर ने फैसले को सही माना

वैसे, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर और कोच जस्टिन लैंगर का मानना ​​है कि अंपायरों ने सही फैसला लिया. ‘चैनल सेवन’ पर लैंगर ने कहा, ‘वो आउट है, आप देख सकते हैं कि उसकी उंगलियां गेंद के नीचे थीं.’ इसमें कोई शक नहीं कि मार्नस लाबुशेन इससे सहमत नहीं होंगे, उन्हें भरोसा था कि गेंद जमीन को छूकर जो रूट के हाथों में आई है. ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट फैंस इस फैसले के लिए सोशल मीडिया पर थर्ड अंपायर को कोस रहे हैं.

विज्ञापन


पहले दिन भी हुआ था विवाद

मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन भी थर्ड अंपायर के फैसले पर विवाद हो गया था. दरअसल इंग्लिश बॉलर ब्रायडन कार्स ने कथित नो बॉल पर मिशेल स्टार्क को आउट कर दिया. उस वक्त ऑस्ट्रेलिया 142/7 पर मुश्किल हालात में था, तब स्टार्क ने एक ऊंचा शॉट खेला और मिड-ऑफ से पीछे दौड़ते हुए बेन स्टोक्स ने उन्हें कैच कर लिया. जब साइड-ऑन रिप्ले दिखाया गया, तो एमसीजी में मौजूद दर्शकों को लगा कि कार्स ने नो-बॉल फेंकी है. हालांकि ये मामला काफी क्लोज था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ