हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranji Trophy : '12th Fail' के डायरेक्टर का बेटा रणजी में मचा रहा है धमाल, 5 मैचों में ही बना डाला खास रिकॉर्ड

Ranji Trophy : 12th Fail फिल्म के डायरेक्टर का बेटा इन दिनों रणजी ट्रॉफी में शतक पर शतक जड़ रहे हैं। उन्होंने लगातार 4 मैचों में 5 शतक लगाकर एक खास रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन
12th Fail Movie Team & Agni vinod (Image Credit Social Media)

Ranji Trophy : भारतीय सिनेमाघरो में कुछ समय पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम था 12th फेल। फिल्म में आईपीएस मनोज कुमार के बचपन के स्ट्रगल को दिखाया गया है। वहीं इस फिल्म को विधु विनोद ने डायरेक्ट किया था। जिसके बाद लोगों के मन में विधु विनोद के बारे में अधिक जानने की रुचि पैदा हुई थी। लेकिन अब विधु विनोद का बेटा काफी चर्चा में हैं। उनके चर्चा में रहने का कारण कोई फिल्म नहीं बल्कि क्रिकेट है। दरअसल विधु विनोद के बेटे अग्नि विनोद मिजोरम टीम की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलते हैं और वह मिजोरम की और से शतक पर शतक बनाए जा रहे हैं।

मुंबई टीम में नहीं हुआ था सेलेक्शन

अग्नि विनोद चाहते थे कि वह मुंबई की तरफ से क्रिकेट खेले लेकिन उनका मुंबई की रणजी टीम में सेलेक्शन नहीं हुआ था। इसके बाद उन्होंने मिजोरम की तरफ से क्रिकेट खेलना शुरू किया और अब वह इस फॉर्मेट में धनाधन रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं। अग्नि ने अपना रणजी डेब्यू सिक्किम के खिलाफ किया था। जिसमें उन्होंने पहले मैच में ही शतक ठोक दिया था। अग्नि ने पहली पारी में 166 रन की शानदार पारी खेली थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़े- IND Vs ENG: विशाखापट्टनम में इंग्लैंड को धूल चटा चुकी है टीम इंडिया, क्या इस बार होगी कामयाब?

लगातार 4 मैचों में ठोक दिए 5 शतक

सिक्किम के खिलाफ शतक ठोक कर अपने डेब्यू को यादगार बनाने वाले अग्नि सिर्फ यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने इसके बाद दूसरे मैच में नागालैंड के खिलाफ पहली पारी में 164 रन बनाए थे। हालांकि वह दूसरी पारी में सिर्फ 15 रन ही बना सके। नागालैंड के बाद अब अग्नि ने अपना तीसरा शतक अरुणाचल प्रदेश टीम के खिलाफ बनाया। लेकिन अग्नि सिर्फ यहीं नहीं ठहरे। मेघालय के खिलाफ चौथा मैच खेल रहे अग्नि ने दोनों पारियों में शतक जड़ दिए। उन्होंने क्रमश: 105 और 101 रन की बेहतरीन पारी खेली।

विज्ञापन

ये भी पढ़े- IND vs ENG: कैसे जीतेंगे दूसरा टेस्ट मैच? शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन

अग्नि ने बनाया यह खास रिकॉर्ड

अपने फर्स्ट क्लास करियर की शानदार शुरुआत करने वाले अग्नि ने रणजी ट्रॉफी में एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। दरअसल अग्नि अपने करियर के शुरुआती चार मैचों में पांच शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं। इससे पहले यह कारनामा कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था। जो अग्नि ने कर दिखाया। बता दें कि अग्नि प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। अग्नि ने अभी तक खेली 8 पारियों में 96.28 की शानदार औसत के साथ 775 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

अग्नि के लिस्ट-ए आंकड़े

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतक पर शतक जड़ने वाले अग्नि ने अभी तक 7 लिस्ट-ए मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 24.85 की औसत के साथ सिर्फ 174 रन बनाए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज अग्नि विनोद यकीनन अपने इन आंकड़ो को सुधारना चाहेंगे। फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए मैचों के अलावा यह धाकड़ बल्लेबाज 7 टी20 मैच भी खेल चुका है। जिसमें उन्होंने 33.42 की औसत से 234 रन बनाए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola