Cricket Match Record: क्रिकेट के शुरुआती दौर में कई ऐसे दिलचस्प मैच खेले गए थे, कुछ मैच इतने रोमांच से भरे थे आज हर कोई उनके बारे में जानना और पढ़ना चाहता है। वैसे तो क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है जहां कुछ भी असंभव नहीं है। आज तक क्रिकेट में बहुत सारे रिकॉर्ड बने, जिनमें से काफी सारे रिकॉर्ड टूटे भी लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं जिनको तोड़ने के बारे में सिर्फ सोचा जा सकता है लेकिन उनको तोड़ना बहुत कठिन या कह लो न के बराबर होगा। आज हम आपको एक ऐसे दिलचस्प मैच के बारे में बताने वाले है जिसकी आज के दौर में कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
इस मैच में बने थे 1 गेंद पर 286 रन
ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1894 में विक्टोरिया और स्क्रैच-XI टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था। ये मैच उस वक्त पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बॉनबरी मैदान पर खेला गया था। इस मैच में विक्टोरिया के बल्लेबाजों ने ये 1 गेंद पर 286 रन बनाने का कारनामा किया था। दरअसल मैच के दौरान पहली ही गेंद पर विक्टोरिया के बल्लेबाज ने ऐसा शॉट मारा था कि गेंद सीधे पेड़ पर जाकर अटक गई थी।
ये भी पढ़ें:- केएल राहुल और संजीव गोयनका विवाद में नया खुलासा, LSG के ऑलराउंडर ने कह दी बड़ी बात
इस बीच विक्टोरिया के बल्लेबाजों ने ये 286 रन क्रीज पर दौड़कर ले लिए थे। हालांकि स्क्रैच-XI की टीम ने बॉल गुम हो जाने की अपील भी अंपायर से की थी जिससे अंपायर ने मना कर दिया था। जिसके चलते विक्टोरिया के बल्लेबाजों ने महज 1 गेंद पर बिना कोई चौके और छक्के लगाए 286 रन बना लिए थे। इस मैच की रिपोर्ट को लंदन के एक न्यूज पेपर ‘पाल-माल गजट’ में भी छापा गया था।
रिपोर्ट के अनुसार 286 रनों के लिए विक्टोरिया के बल्लेबाजों को पिच पर 6 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ी थी। हालांकि इस मैच के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं क्योंकि अब से लगभग 130 साल पहले ये मैच खेला गया था। हालांकि अब क्रिकेट के दौर में ऐसा होना संभव नहीं है।
ये भी पढ़ें:- ‘IPL में 130 रुपये का भी नहीं बिकेगा..’ यूट्यूबर ने इस खिलाड़ी का जमकर उड़ाया मजाक
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
7 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
8 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
9 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
12 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines