Indian Cricket Team आज दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक मानी जाती है। टीम इंडिया आज क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में दिग्गज टीम मानी जाती है। टीम इंडिया ने जहां 2-2 बार वनडे और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की इकलौती ऐसी टीम है, जिसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दो बार फाइनल मैच खेला है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका में भी अब तक भारतीय टीम पहले स्थान पर काबिज है और एक बार फिर से फाइनल का टिकट हासिल करने के दहलीज पर खड़ी हुई है। लेकिन आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताते हैं कि टीम इंडिया ने टेस्ट मैच खेलना कब से शुरू किया और टीम इंडिया से पहले दुनिया की कुल कितनी टीमें टेस्ट मैच खेला करती थी।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने की थी शुरुआत
टेस्ट क्रिकेट का आगाज आज से 146 साल पहले हुआ था। ये पहला टेस्ट मैच 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न स्टेडियम में खेला गया था। इस तरह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दुनिया की पहली दो टीमें थीं, जिन्होंने टेस्ट मैच खेलना शुरू किया। शुरुआती 12 साल तक तो यही दो टीमें थीं जो इंटरनेशनल लेवल पर टेस्ट क्रिकेट मैच खेला करती थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कुलदीप यादव को क्यो नहीं मिला कानपुर टेस्ट में मौका? भड़क उठे फैंस
साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की हुई एंट्री
वर्ष 1889 में साउथ अफ्रीका ने टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच खेलने वाली दुनिया की तीसरी टीम थी। इसके 39 साल बाद यानी 1928 में वेस्टइंडीज ने इंटरनेशनल टेस्ट मैच में अपना पदार्पण किया और 1930 में न्यूजीलैंड भी इस क्लब में शामिल हो गया। इस तरह टेस्ट मैच खेलने वाली दुनिया की चौथी टीम वेस्टइंडीज और पांचवीं टीम न्यूजीलैंड बनी। इन तीनों ही टीमों ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर अपना डेब्यू किया था।
1930 में हुई टीम इंडिया की एंट्री
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बाद टीम इंडिया ने 1930 में अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेला। इस तरह भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की छठवीं टीम बनी, जिसने इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट मैच खेला था। भारतीय टीम ने भी सभी टीमों की तरह इंग्लैंड के खिलाफ ही पहला टेस्ट मैच खेला था। टीम इंडिया ने जब टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था तो उस वक्त तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 218 मैच खेले जा चुके थे। इसमें सबसे ज्यादा 192 मैच इंग्लैंड ने खेले थे। टीम इंडिया से पहले ऑस्ट्रेलिया ने 148, साउथ अफ्रीका ने 75, वेस्टइंडीज ने 12 और न्यूजीलैंड ने 9 टेस्ट मैच खेले थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: टीम इंडिया में इस बार कोई उप कप्तान क्यों नहीं? कोच ने बताई वजह
पाकिस्तान ने कब किया डेब्यू
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने अक्टूबर 1952 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वहीं, भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 1982 और बांग्लादेश ने नवंबर 2000 में टेस्ट मैच में डेब्यू किया था।
ये भी पढ़ें:- Video: फाइनल में पाक खिलाड़ियों ने लहराया तिरंगा, ओलंपियाड का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
21 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
8 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
9 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines