VIDEO: Virat Kohli के लिए फैंस में दिखा गजब का 'पागलपन', नहीं की ठंड की परवाह

Virat Kohli: विराट कोहली गुरुवार को लगभग 13 साल बाद रणजी मैच खेलते दिखेंगे। उनको खेलते देखने के लिए फैंस में गजब का उत्साह है।

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज यानी गुरुवार को लगभग 13 साल बाद रणजी क्रिकेट खेलने जा रहे हैं। विराट गुरुवार से रेलवे के खिलाफ होने जा रहे रणजी मैच में दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे। इस मैच के लिए फैंस के बीच गजब दीवानगी देखने को मिल रही है, जहां फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ी को देखने के लिए सुबह ठंड में सात बजे ही मैदान में एंट्री लेने के लिए पहुंच गए। विराट की दीवानगी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विराट के लिए लग गई दो KM लंबी लाइन 

विराट की दीवानगी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उन्हें खेलते देखने के लिए और अरुण जेटली स्टेडियम में एंट्री पाने के लिए दर्शकों की लाइन लगभग दो किलोमीटर लंबी हो गई। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस नंबर पर खेलेंगे विराट

दिल्ली रणजी टीम के कप्तान आयुष बदोनी ने बुधवार को पुष्टि की कि कोहली रेलवे के खिलाफ मैच में अपनी फेवरेट नंबर चार पोजीशन पर बल्लेबाजी करेंगे। बदोनी ने कोहली के साथ टीम की अगुवाई करने को लेकर अपनी उत्सुकता भी व्यक्त की और कहा कि वह आईपीएल में उनके खिलाफ खेल चुके हैं, लेकिन उनके साथ खेलना और वह भी कप्तान के तौर पर, सपने के सच होने जैसा है।

ऐसा है विराट का करियर

विराट के रणजी करियर पर नजर दौड़ाई जाए तो उन्होंने अब तक 23 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 50.77 की औसत से 1,574 रन बनाए हैं। इसमें पांच शतक शामिल हैं। विराट ने नवंबर 2006 में तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में विराट ने गौतम गंभीर, आकाश चोपड़ा, शिखर धवन, आशीष नेहरा और ईशांत शर्मा के रहते नंबर पांच पर बल्लेबाजी की थी। इशांत और कोहली ने एक ही मैच में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया, जिसमें दिल्ली की कप्तानी मिथुन मन्हास ने की थी। इस टूर्नामेंट में उनका आखिरी मैच नवंबर 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ