KKR फ्रेंचाइजी की इस टीम में हुई 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री, इस लीग में मचाएंगे धमाल

CPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के लिए ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का स्क्वाड सामने आ चुका है। जिसमें 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पहली बार ये पाकिस्तानी खिलाड़ी केकेआर फ्रेंचाइजी की इस टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे।

CPL 2025

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स

CPL 2025: आईपीएल में पाकिस्तान के खिलाड़ी काफी सालों से बैन है, क्योंकि पिछले कई सालों से दोनों देशों की बीच काफी तनाव बढ़ा है जिसका असर क्रिकेट पर भी देखने को मिला है। आईपीएल 2025 के बीच भी कुछ ऐसा है देखने को मिला था। हालांकि दूसरे देशों में होने वाली अलग-अलग लीग में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा जाता है। अब 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी की दूसरी टीम में हुई है।

विज्ञापन

TKR में हुई इन 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री

जैसे भारत में आईपीएल खेला जाता है, वैसे ही वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग खेली जाती है। जिसमें कई देशों के खिलाड़ी अलग-अलग टीमों से खेलते हुए दिखाई देते हैं। इस लीग में केकेआर फ्रेंचाइजी की टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) भी है। अब सीपीएल 2025 से पहले ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने अपनी टीम का ऐलान किया है। जिसमें पहले बार 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों मोहम्मद आमिर और उस्मान तारिक को शामिल किया गया है। अब ये दोनों खिलाड़ी पहली बार नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

सीपीएल के 13वें सीजन के लिए टीम आई सामने

कैरेबियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन 15 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस नए सीजन के लिए ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का स्क्वाड सामने आ गया है। जिसमें कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, एलेक्स हेल्स और सुनील नरेन जैसे विस्फोटक खिलाड़ी शामिल है, जो नए सीजन में धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिलहाल ये खिलाड़ी मेजर लीग क्रिकेट 2025 में धमाल मचा रहे हैं।

विज्ञापन

TKR ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

सीपीएल के नए सीजन से पहले ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 7 खिलाड़ियों को रिटेन, 5 खिलाड़ियों को साइन और 5 खिलाड़ियों को ड्राफ्ट में रखा है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, निकोलस पूरन, अकील हौसेन, केसी कार्टी और हिंड्स शामिल है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ