IND vs ENG: इंग्लैंड से लौटते ही स्टार खिलाड़ी की पोस्ट ने मचाई हलचल, क्या कोच से है नाराज?

इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए का हिस्सा रहे मुकेश कुमार अब भारत वापस लौट आए हैं। जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसने फैंस के मन में काफी सवाल खड़े कर दिए हैं। मुकेश की पोस्ट को कुछ फैंस गौतम गंभीर से जोड़कर देख रहे हैं।

Team India

टीम इंडिया

India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से लीड्स में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। जिसके लिए टीम इंडिया जमकर प्रैक्टिस कर रही है। शुभमन गिल की अगुवाई में इसबार टीम इंडिया के सामने रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कड़ी चुनौती होने वाली है। इस सीरीज से पहले इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस फिर इंडिया बनाम इंडिया ए के बीच मैच खेले गए थे। इंडिया ए से कुछ खिलाड़ियों को सीनियर टीम में शामिल किया गया है, जबकि कुछ खिलाड़ी भारत वापस लौट आए हैं। वहीं उनमें से एक खिलाड़ी थे तेज गेंदबाज मुकेश कुमार, जो इंडिया ए का हिस्सा थे और टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद कर रहे थे। वहीं अब भारत लौटते ही मुकेश कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसने फैंस के मन में काफी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

मुकेश कुमार की पोस्ट से मची हलचल

दरअसल मुकेश कुमार लंबे समय से टेस्ट टीम में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि इस बार भी उनको इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। वहीं अब इंग्लैंड से लौटने के बाद मुकेश कुमार की इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आई है, जिसमें उन्होंने लिखा “कर्मा अपना समय लेता है और आपको सतर्क रहना होगा। कर्मों की माफी नहीं मिलती वे अपना बदला लेते हैं।” उनकी इस पोस्ट को कुछ सोशल मीडिया यूजर्स टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने पर मुकेश ने अपनी पोस्ट से कोच गंभीर पर निशाना साधा है। मुकेश की ये पोस्ट काफी सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन

दूसरी तरफ कुछ यूजर्स का मानना है कि हर्षित राणा को अचानक से टीम में चुने जाने से शायद मुकेश नाराज है जिसके चलते उन्होंने ये स्टोरी लगाई है। दरअसल हर्षित राणा को इससे पहले सीनियर टीम के स्क्वाड में नहीं चुना गया था, वे भी इंडिया ए के साथ इंग्लैंड के दौरे पर गए थे लेकिन उनको अचानक से टीम में एंट्री मिल गई।

विज्ञापन

ऐसा रहा दोनों का प्रदर्शन

इंग्लैंड दौरे पर मुकेश कुमार और हर्षित राणा ने इंडिया ए के लिए 1 ही मैच खेला था। इस मैच में मुकेश ने गेंदबाजी करते हुए 25 ओवर में 92 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। जबकि हर्षित ने 27 ओवर में 95 रन देकर महज 1 विकेट चटकाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ