मैच के बीच आखिर क्यों छोड़ा टीम का साथ? फूट-फूटकर रोए लियोनल मेसी; देखें Video

Copa America 2024: अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के फाइनल में कोलंबिया को हराया। फाइनल मैच को दौरान लियोनस मेसी को चोटिल होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था, जिसके बाद मेसी को फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया था।

lionel messi

lionel messi

Copa America 2024: दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में कोलंबिया को हरा दिया है। फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने 1-0 से जीतकर 16वीं बार खिताब पर कब्जा किया है। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। वहीं इस मैच के दौरान अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मेसी फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दिए। वहीं रोने से पहले मेसी मैच को बीच में छोड़कर मैदान से बाहर चले गए थे, जिसकी बड़ी वजह भी सामने आई है।

विज्ञापन

आखिर क्यों रोए थे मेसी?

इस मैच के दूसरे हाफ में मेसी चोटिल हो गए थे। चोट इतनी गहरी थी कि मेसी बीच मैदान में लौटकर दर्द से कराहते हुए दिखाई दिए थे। चोट लगने के बाद मेसी के लिए आगे खेलना मुश्किल हो रहा था, जिसके बाद उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा। मेसी को दाहिने पैर के एंकल में चोट लगी थी। मेसी के चोटिल होकर बाहर जाने के बाद अर्जेंटीना ने निकोलस गोंजालेज को सबस्टिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतारा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके बाद मेसी को बाहर बेंच पर बैठकर रोते हुए देखा गया। इस दौरान उनके पैर पर आइस पैक भी बांधा गया था। हालांकि कुछ समय के बाद जब उनके पैर का दर्द ठीक हुआ तो मेसी मैदान पर वापस आ गए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

अर्जेंटीना ने 1-0 से जीता मैच

कोपा अमेरिका के फाइनल मैच को अर्जेंटीना ने 1-0 से जीतकर 16वीं बार इस खिताब को अपने नाम किया। इस मैच में 111 मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ था, इसके बाद 112वें मिनट में अर्जेंटीना की तरफ से लौटरो मार्टिनेज ने गोल किया और अर्जेंटीना ने मैच को जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ