हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंजाब किंग्स के 22 वर्षीय बल्लेबाज का धमाका, बांग्लादेश के खिलाफ ठोक डाले 149 रन

बांग्लादेश के खिलाफ पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने बांग्लादेशी गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया और धांसू शतक ठोककर ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम किरदार प्ले किया.

विज्ञापन
Photo Created By AI

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. शरुआती 2 मैच बांग्लादेश ने अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. तीसरा वनडे मैच 14 जून को ढाका में खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनोली ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने धांसू शतक से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को जमकर पीटा. उन्होंने अपने शतक के दमपर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में कर दिया है.

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज का आया तूफान

कूपर कोनोली ने शानदार बैटिंग की. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे कोनोली ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों ओर रन बटोरे. हालांकि ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. कोनोली का साथ देने के लिए उतरे सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस 21 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद मैट रैनशो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे. लेकिन कोनोली ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और शतक ठोक दिया.

ये भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ मचाया तहलका

विज्ञापन

कूपर कोनोली आईपीएल 2026 पंजाब किंग्स की ओर से खेले थे. इस टूर्नामेंट में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी और पंजाब के लिए अहम भूमिका में थे. इस आईपीएल सीजन उन्होंने 14 मैचों की 13 पारियों में 44.63 की औसत के साथ 491 रन बनाए थे. इस सीरीज में उन्होंने 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम किए. उन्होंने कुल 43 चौके के अलावा 32 छक्के भी जड़े थे.

ये भी पढ़ें: बिग बैश लीग में नया ड्रामा, टूर्नामेंट में बदलाव को लेकर बढ़ी टेंशन

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की जीत

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाए थे. बांग्लादेश की ओर से लिटन दास ने 78 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली थी, जबकि तौहीद ह्रिदोय ने 88 गेंदों में 53 रन बनाए थे, जबकि मोसद्दिक हुसैन ने 51 गेंदों में 56 रन बनाए थे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola