Rahul Gandhi ने मार्शल आर्ट Jiu-Jitsu के दांव पेंच में विरोधी को किया चित, वीडियो वायरल

Rahul Gandhi Martial Art Video: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो मार्शल आर्ट के गुर सीखते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। 

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Martial Art Video: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नए अवतार में नजर आए, जिसमें वो वो मार्शल आर्ट के गुर सीखते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर खुद इस एक्शन के वीडियो को जारी किया, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वीडियो में राहुल गांधी मार्शल आर्ट की जिउ-जित्सु की तकनीक का इस्तेमाल करते हुए विरोधी खिलाड़ियों को चित करते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने इस खास वीडियो के माध्यम से राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

क्या बोले राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने इस वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हमारे कैंप में Jiu-Jitsu का अभ्यास दिनचर्या का हिस्सा बन गया था। इस Martial Art की कला के जरिए हमने युवाओं को ध्यान, अहिंसा, आत्मरक्षा और उनकी शक्ति समझाने की कोशिश की है। युवाओं के बीच ये आसानी से एक संवेदनापूर्ण और सुरक्षित समाज का साधन बन सकता है। यही खूबसूरती है स्पोर्ट्स की। आप चाहे कोई भी खेल खेलते हों, वो आपको शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से आपको ताकतवर बनाता है।’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मिल सकता है मौका, जडेजा-अश्विन को दे रहा चुनौती

खेल दिवस की दी शुभकामनाएं

राहुल गांधी ने इस वीडियो के माध्यम से ही राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं। राहुल गांधी पहले भी कई मौकों पर बता चुके हैं कि उन्हें जापानी मार्शल आर्ट आइकीडो बेहद पसंद है। वो अकसर ही आइकीडो का नियमित अभ्यास करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें:- क्या रोहित शर्मा पर 50 करोड़ रुपये की बोली लगाएगी LSG? संजीव गोयनका का बड़ा बयान आया सामने

क्या है Jiu-Jitsu

जिउ-जित्सु भी एक जापानी मार्शल आर्ट है। ये मार्शल आर्ट्स के जनक व बौद्ध भिक्षु बोधिधर्म की देन है। आधुनिक युग में जापान ने इसमें महारत हासिल कर रखी है। जिउ जित्सु जापान के समुराई की युद्ध कला थी। इसमें योद्धा आमतौर पर घोड़े पर सवार रहते थे और एक कवच पहनते थे। जिनका सामना करने के लिए जिउ जित्सु को विकसित किया गया था। इस मार्शल आर्ट में बिना शारीरिक बल का इस्तेमाल किए विरोधी को हराना होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ